फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona in Maharashtra Businessmen protest against new restrictions imposed due to Corona infection

महाराष्ट्र: कोरोना संक्रमण की वजह से लगाई गई नई पाबंदियों का व्यापारियों ने किया विरोध

Sun, 28 Mar 2021 03:37 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Mar 2021 03:37 AM IST
सार

  • एक दिन में संक्रमण के अब तक सबसे अधिक मामले सामने आने के बाद बीड, लातूर और उस्मानाबाद जैसे जिलों में लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लागू

विज्ञापन
Corona in Maharashtra Businessmen protest against new restrictions imposed due to Corona infection
महाराष्ट्र में कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के चलते राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई पाबंदियों का शनिवार को कुछ हिस्सों में व्यापारियों ने विरोध किया। राज्य में शुक्रवार को एक दिन में संक्रमण के अब तक सबसे अधिक मामले सामने आने के बाद बीड, लातूर और उस्मानाबाद जैसे जिलों में लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लागू की गई हैं।

विज्ञापन


राज्य में 30 अप्रैल तक सभी तरह के सामाजिक सभाओं पर पाबंदी रहेगी। नई पाबंदियों के खिलाफ शनिवार को बीड़ जिले में व्यापारियों ने विरोध रैली निकाली।

एक व्यापारी ने कहा, 'अगर व्यापार गतिविधियां दोबारा रोकी गईं तो हम जी नहीं पाएंगे। हम कोविड-19 नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन कारोबारी गतिविधियां बंद नहीं होनी चाहिए।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Covid-19: महाराष्ट्र में आज से 15 अप्रैल तक रात्रि कर्फ्यू, मप्र के 12 शहरों में हर रविवार को लॉकडाउन 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता तथा विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दारेकर ने कहा, 'कारोबारी गतिविधियों को नुकसान पहुंचाने वाली पाबंदियां लागू करना पूरी तरह गलत है।' राकांपा नेता एवं राज्य के मंत्री छगन भुजबल ने अपने गृह जिले नासिक के कुछ बाजारों का दौरा करके लोगों से सही ढंग से मास्क पहनने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed