{"_id":"6119d36c0975a117193053d3","slug":"corona-in-kerala-union-health-minister-fell-asleep-minister-of-state-said-not-even-a-matter-of-worry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया पहुंचे केरल, सीएम के साथ करेंगे बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया पहुंचे केरल, सीएम के साथ करेंगे बैठक
Mon, 16 Aug 2021 08:24 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 16 Aug 2021 08:24 AM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया व केंद्रीय महामारी नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी केरल पहुंच चुके हैं। वे यहां तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन व स्वास्थय मंत्री वीना जॉर्ज के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Mansukh mandaviya
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल में कोरोना के बिगड़ते हालातों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंच गए हैं। वे यहां से सीधे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने जाएंगे। इसके बाद वह मुख्यमंत्री पिनराई विजयन व स्वास्थय मंत्री वीना जॉर्ज के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि पूरे देश के मुकाबले केरल में 50 प्रतिशत कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। इन आंकड़ों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की नींद उड़ा दी है। वह हालातों की समीक्षा करने केरल पहुंच गए हैं। लेकिन, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का कहना है कि राज्य में कोरोना के हालात इतने भी खराब नहीं हैं। हम उचित कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
वैक्सीन मांगी है, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कम
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का कहना है कि हमने ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने के लिए केंद्र से वैक्सीन मांगी है। उनका कहना है कि राज्य में जिस तरह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उसके मुकाबले अस्पतालों की भर्ती होने वालों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन
रविवार को हुईं 102 मौतें, 18,582 मामले आए सामने
आंकड़ों की बात करें तो केरल में अबतक 3.67 मिलियन संक्रमित सामने आ चुके हैं। इसमें से 18,601 की मौत भी हो चुकी है। रविवार को राज्य में सबसे ज्यादा 18,582 मामले सामने आए, इसमें से 102 मौतों की पुष्टि हुई। वहीं करीब 21 हजार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके बाद राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 34,92,367 पहुंच गई। जबकि, राज्य में अभी भी 1,78,630 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को 1,22,970 लोगों की कोरोना जांच की गई।
चार जिलों में दो हजार से ज्यादा मामले
रविवार को केरल के मलप्पुरम, तृश्शूर, कोझीकोड, एर्णाकुलम में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए। यहां दो हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। केरल के सभी राज्यों में 4,99,000 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें 27,636 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।