फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Home Ministry said situation in Ahmedabad Surat Hyderabad Chennai particularly serious

देश के कई हॉटस्पॉट अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद और चेन्नई में हालात गंभीर

Sat, 25 Apr 2020 03:33 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 25 Apr 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
Corona Home Ministry said situation in Ahmedabad Surat Hyderabad Chennai particularly serious

देश में कोरोना वायरस महामारी की चपेट में हजारों लोग आ चुके हैं। आम जनता को इससे बचाने की जिम्मेदारी संभाल रहे सुरक्षा बल भी इससे अछूते नहीं रहे। गुजरात से तमिलनाडु तक कई राज्यों में सेना, विशेष बल और पुलिस के जवान संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन


गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला एसीपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीसीपी कंट्रोल रूम विजय पटेल ने बताया कि पॉजिटिव निकली एसीपी फिलहाल शहर पुलिस की अपराध शाखा में महिला थाना प्रभारी के तौर पर तैनात है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक शहर में 46 पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिल चुके हैं, जिनमें खडिया पुलिस थाने का इंस्पेक्टर भी शामिल है। करीब 200 जवानों को घर में ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन


संक्रमित पुलिसकर्मियों में से 11 ठीक हो चुके हैं। एसीपी व इंस्पेक्टर समेत संक्रमित पुलिसकर्मियों में से ज्यादातर की ड्यटी शहर के वॉल एरिया में रही है, जहां सबसे बड़ा हॉटस्पॉट चिह्नित हुआ है। गुजरात के ही वडोदरा स्थित मिलिट्री स्टेशन में ट्रेनिंग कर रहे तीन सैन्य कारीगर भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में सेना के जवानों का इस महामारी की चपेट में आने का यह पहला मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल में आरपीएफ के 9 जवान संक्रमित

पश्चिम बंगाल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के नौ जवान संक्रमित मिले हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे ने शुक्रवार को बताया, 28 जवान हाल में सरकारी कामकाज के सिलसिले में दिल्ली गए थे। 14 अप्रैल को वापसी के बाद जांच में 9 पॉजिटिव मिले हैं। कुछ की रिपोर्ट आनी बाकी है। इस बीच, टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन ने सवाल किया है कि लॉकडाउन के दौरान आरपीएफ जवानों को दिल्ली जाने की इजाजत क्यों दी गई?

3 एसआरपीएफ अधिकारी संक्रमित

महाराष्ट्र में स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (एसआरपीएफ) के तीन अधिकारी पॉजिटिव पाए गए। 96 एसआरपीएफ जवानों को क्वारंटीन किया गया है। दो महीने पहले एसआरपीएफ जवानों को मुंबई में तैनात किया गया था और सोमवार को ही वे पुणे लौटे हैं।

कोयंबटूर में 7 पुलिसकर्मी संक्रमित, थाने पर लगा ताला

तमिलनाडु के कोयंबटूर में पुलिस के सात जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें चार महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पोडानूर पुलिस स्टेशन को बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed