फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona crossed one lakh patients in Maharashtra, around 3500 new cases in last 24 hours

देश में तीन लाख पार हुए कोरोना संक्रमित मरीज, महाराष्ट्र ने चीन और कनाडा को भी छोड़ा पीछे

Sat, 13 Jun 2020 12:39 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 13 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Corona crossed one lakh patients in Maharashtra, around 3500 new cases in last 24 hours
फाइल फोटो - फोटो : PTI

देश में शुक्रवार को पहली बार एक ही दिन में 11 हजार नए केस मिले हैं। वहीं राज्यों से देर रत मिले आंकड़ो के अनुसार, मरीजों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है। अकेले महाराष्ट्र में ही अब तक एक लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सुबह तक 2,97,535 मरीज थे। 

विज्ञापन


देश में मरीजों का आंकड़ा दस दिन में दो से तीन लाख हो गया है। जबकि पहले एक लाख मरीज आने में 110 दिन लगे थे। मंत्रालय के अनुसार एक दिन में 10,956 केस मिले हैं। बीते एक दिन में 6,166 ठीक हुए वहीं 396 ने जान गंवा दी। 1,47,195 मरीज अब तक तक स्वस्थ हो चुके हैं। ठीक होने की दर 49.70 फीसदी हो गई है। कोरोना प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर पहुंचे भारत में अब तक 8,498 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि बाकी देशों की तुलना में भारत में मृत्युदर काफी नियंत्रित है। इसके बावजूद हर तीसरे या चौथे दिन में एक हजार मौत दर्ज की जा रही है। इसे लेकर राज्यों से चर्चा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए मरीजों के मामले में भारत तीसरे स्थान पर

एक दिन में नए केस के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है। अमेरिका में रोज बीस हाजर व ब्राजील में पंद्रह हजार केस आ रहे हैं। वहीं भारत में एक दिन में दस हजार केस मिल रहे हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या  एक लाख के पार, 127 की मौत

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 3493 नए मरीज सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख पार कर गई। इससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,01141 हो गई। वहीं, एक दिन में 127 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से अकेले मुंबई में 90 लोगों की जान गई और राज्य में मृतकों की संख्या 3717 हो गई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भले ही कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है, लेकिन ऐक्टिव मरीजों की संख्या 50 हजार से ज्यादा नहीं है। राज्य में शुक्रवार को भी मरीजों के स्वस्थ होने का औसत 47.3 फीसदी रहा, जबकि मृत्युदर 3.7 फीसदी बरकरार है। वहीं, देश में कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बनी मुंबई में बीते 24 घंटे में 1366 मरीज सामने आए, जिससे वहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 55445 और मौत का आंकड़ा 2044 हो गया है। जहां मुंबई में शुक्रवार को 90 मौतें हुई वहीं, ठाणे में 11, पुणे में 12, कल्याण-डोंबिवली में तीन, वसई-विरार, धुले, अमरावती और मीरा-भाईंदर में एक-एक मौतें हुईं। इसके अलावा सांगली में तीन, औरंगाबद और नासिक में दो-दो मरीजों की मौत हुई। मृतकों में 92 पुरुष और 35 महिलाएं शामिल हैं।

चीन, कनाडा और बांग्लादेश को छोड़ा पीछे

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों ने चिंता पैदा कर दी है। महामारी से संक्रमित मरीजों के मामले में महाराष्ट्र ने चीन, कनाडा और बांग्लादेश को भी पीछे छोड़ दिया है। महाराष्ट्र में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 3,717 हो गई है। 

47,793 मरीज हुए ठीक

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत की बात यह है कि राज्य में अब तक कुल 47,793 लोग इस महामारी से पूरी तरह ठीक होकर अपने घरों को वापस जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो 1,718 कोरोना मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

दिल्ली में रिकार्ड एक दिन में 2,137 नए संक्रमित, 71 की मौत

राजधानी में कोरोना का संक्रमण रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को महाराष्ट्र के बाद देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में ही आए। बीते 24 घंटों में यहां 2,137 नए पॉजिटिव केस आए और 71 लोगों की मौत हो गई। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक दिन में दो हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हों। राहत की बात यह रही की विभिन्न अस्पतालों से 677 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या 36,824 हो गई है, जबकि,1214 मरीजों की मौत हो चुकी है। हेल्थ बुलेटिन में शुक्रवार को 129 मौतें दर्ज की गईं। इनमें से 71 मौतें पिछले 24 घंटे में हुई हैं जबिक 58 10 जून तक हुई थी, लेकिन अस्पतालों ने जानकारी अब उपलब्ध कराई है।

फिलहाल राजधानी में कोविड समर्पित अस्पतालों में कोरोना  मरीजों के लिए 9,558 बेड और 598  वेंटिंलेटर उपलब्ध हैं। इनमें से 5361 बेड और 345 वेंटिलेटर भर चुके हैं। वहीं, कोविड हेल्थ सेंटर में 161 और कोविड केयर सेंटर में 1,508 मरीजों का इलाज चल रहा है। हेल्थ सेंटर में 344 और कोविड केयर सेंटर में 5,974 मरीजों को रखने की क्षमता है। 

36 फीसदी पर पहुंची संक्रमण दर 

राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर ने भी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। शुक्रवार को 5,947 लोगों की जांच में ही 2,137 संक्रमित मिले। यानी संक्रमण दर करीब 35 फीसदी रही और जांच में हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित मिला। इससे पहले शुक्रवार को संक्रमण दर करीब 35 फीसदी थी। 

यूपी में एक दिन में सर्वाधिक 536 मामले, 20 की मौत, 12616 पहुंची मरीजों की संख्या

उत्तर प्रदेश में 141 प्रवासियों समेत 536 और संक्रमित मिले हैं, जबकि 20 की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 12616 हो गया है इनमें 3787 प्रवासी हैं। जबकि अब तक कुल 365 लोगों की जान जा चुकी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed