फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Coronavirus Cases Today in India Live News Updates on 14th March 2021Corona cases rising again across the country more than 25 thousand cases filed in 24 hours

Coronavirus India Live: देशभर में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में दर्ज हुए 25 हजार से अधिक केस, 161 ने गंवाई जान

Sun, 14 Mar 2021 12:40 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 14 Mar 2021 12:40 PM IST
सार

  • लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों से चिंताजनक हुए हालात
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार  को जारी किए आंकड़े
  • 24 घंटे में छ25,320 नए कोरोना केस आए सामने

विज्ञापन
Covid 19 Coronavirus Cases Today in India Live News Updates on 14th March 2021Corona cases rising again across the country more than 25 thousand cases filed in 24 hours
भारत में बढ़ रहा कोरोना वायरस के मामलों को ग्राफ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में एक बार फिर से हालात चिंताजनक हो गए हैं क्योंकि हर दिन कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। भारत में लोगों को दूसरे चरण के तहत टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीन तो लगाई जा रही है, लेकिन इस बीच कोरोना के 25 हजार से अधिक मामलों सामने आ गए हैं। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देशभर से 25,320 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं जबकि इस घातक बीमारी से 161 लोगों की जान चली गई है। हालांकि, 16,637 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 13 लाख 59 हजार 48 हो गए हैं। इनमें से एक लाख 58 हजार 607 लोगों की जान जा चुकी है। कुल एक करोड़ 9 लाख 89 हजार 897 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर दो लाख 10 हजार 544 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं।



देश में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। यहां बीते शनिवार को कोविड-19 के 15 हजार 602 नए मामले सामने आए। इससे राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 22 लाख 97 हजार 793 हो गई। कोरोना की चपेट में आने से राज्य में और 88 लोगों की मौत हो गई। वहीं, यहां के अस्पतालों से शनिवार को कोविड-19 के सात हजार 461 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 21 लाख 25 हजार 211 पहुंच गई। राज्य में अब एक लाख 18 हजार 525 उपचाराधीन मरीज हैं।

वहीं, टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक दो करोड़ 97 लाख 38 हजार 409 लोगों को कोरोना वैक्सीन का लाभ मिल चुका है। कोरोना टीके का लाभ उठाने वाले लोगों में स्वास्थ्य कर्मी, बुजुर्ग और कोरोना योद्धा शामिल हैं। बता दें, भारत में इस साल 16 जनवरी से कोरोना के खिलाफ पहले चरण का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था जबकि वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed