फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona cases increasing in India, active cases have increased beyond 18 thousand

Covid 19: देश में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, एक दिन में रिकॉर्ड 3824 नए मामले, छह महीने में सबसे ज्यादा

Sun, 02 Apr 2023 10:49 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 02 Apr 2023 10:49 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए गए आकंड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या अब 18,389 हो गई है।

विज्ञापन
Corona cases increasing in India, active cases have increased beyond 18 thousand
कोरोना की जांच (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर एक बार तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को कोविड-19 के 3,824 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर अब 18 हजार के पार पहुंच चुकी है। 

छह महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आकंड़ों के अनुसार, देश में रविवार को 184 दिनों में कोरोना संक्रमण की एक दिन में बड़ी उछाल दर्ज की गई। देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर अब 18,389 हो गई है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,824 नए मामले सामने आए हैं। ये मामले पिछले छह महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा हैं।

विज्ञापन


ताजा संक्रमण के मामलों के साथ भारत का कोविड-19 टैली बढ़कर 4.47 करोड़ (4,47,22,605) पर पहुंच गया है। सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में पांच मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,881 हो गई है। 24 घंटे के अंतराल में दिल्ली, हरियाणा, केरल और राजस्थान से एक-एक मौत की सूचना मिली है और एक की केरल द्वारा पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई। दैनिक सकारात्मकता दर 2.87 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.24 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,41,73,335 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

बढ़ते संक्रमण के बीच गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत
मार्च में कोरोना ने काफी तेज रफ्तार पकड़ ली। पिछले चार दिनों से लगातार देश में तीन हजार के करीब मामले सामने आ रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि मार्च के महीने में देश में संक्रमण के कारण मृत्यु के आंकड़ों में 114 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

कोरोना मामलों के विशेषज्ञ कहते हैं, देश में कोरोना के इस बढ़ते संक्रमण के लिए ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XBB.1.16 को कारण माना जा रहा है। इसमें देखे गए म्यूटेशन इसे अन्य ओमिक्रॉन वैरिएंट्स से अधिक संक्रामकता वाला बनाते हैं। हालांकि इससे उन लोगों में गंभीर रोग विकसित होने का खतरा भी हो सकता है जिनकी इम्युनिटी कमजोर है या फिर जो कोमोरबिडिटी का शिकार हैं।

संक्रमण के कारण गंभीर लक्षण और इसका खतरा
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोरोना के इन नए वैरिएंट्स के कारण गंभीर रोगों का खतरा कम देखा जा रहा है। वैक्सीनेशन की दर ने इस तरह के जोखिम को कम कर दिया है। पर कोरोना वायरस श्वसन रोग है जो फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण लॉन्ग कोविड संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ऐसे में कुछ लोगों में संक्रमण की स्थिति गंभीर रोग को बढ़ावा दे सकती है। बुजुर्ग, कॉमरेडिटी वाले लोगों में इसका खतरा अधिक होता है। गर्भवती महिलाओं में संक्रमण की स्थिति का शिशु की सेहत पर असर पड़ने के भी प्रमाण मिले हैं। 


कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना न सिर्फ आपको, बल्कि कोरोना के गंभीर रोगों के खतरे वाले लोगों को भी संक्रमण से बचाने में सहायक हो सकता है। इसके लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।

  • मास्क जरूर पहनें, खासकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में।
  • हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें।
  • कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीनेशन जरूर कराएं।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed