फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India Today, Covid19 Cases India 28 April, Death Cases, Health Ministry All Updates

तेजी से पैर पसार रहा कोरोना: बीते 24 घंटों में 3300 से अधिक मामले, 39 की मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या में इजाफा

Thu, 28 Apr 2022 09:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 28 Apr 2022 09:37 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 3303 मामले सामने आए हैं जिसने कि लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। इस दौरान 39 मरीजों की मौत भी हुई।

विज्ञापन
Corona Cases In India Today, Covid19 Cases India 28 April, Death Cases, Health Ministry All Updates
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में आए दिन कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। बढ़ते संक्रमण ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 3303 मामले सामने आए हैं और 39 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि, इस दौरान 2,563 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16,980 हो गई जो कि आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,23,693 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि बुधवार के जारी आंकड़े में बीते 24 घंटों में 2,927 केस मिले थे और 32 लोगों की मौत हुई थी। वहीं सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि नए मामलों में से 40 फीसदी मामले राजधानी दिल्ली से मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


छह फरवरी के बाद दिल्ली में सबसे अधिक मामले
देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,367 नए मामले सामने आए। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 4800 से ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 1,367 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि 6 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 186 मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 186 मामले सामने आए हैं और किसी की भी मौत नहीं हुई। इसी के साथ राज्य में महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 78,77,264 हो गई। वहीं कुल मृतकों की बात करें तो यह 1,47,838 पर स्थिर है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां मामलों में उछाल देखा गया है जो कि 27 फरवरी के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा है।  आज शहर में 112 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

आईआईटी मद्रास कैंपस में अब तक कोरोना के 171 मामले
आईआईटी मद्रास कैंपस में अब तक कोरोना के 171 मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed