फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In india 2 march, Covid19 Cases, Active Cases, Death Cases, Recovery, Covid19 india

कोरोना: राहत के बीच फिर बढ़ी संक्रमितों की संख्या, बीते 24 घंटों में 223 लोगों की मौत, सक्रिय मामले 90 हजार के नीचे

Wed, 02 Mar 2022 09:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 02 Mar 2022 09:54 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 639 अधिक हैं। वहीं इस दौरान 223 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Corona Cases In india 2 march, Covid19 Cases, Active Cases, Death Cases, Recovery, Covid19 india
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दो दिनों की राहत के बाद आज कोरोना के मामले फिर से बढ़ गए। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 639 अधिक हैं। वहीं इस दौरान 223 लोगों की मौत हो गई। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 85,680 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.23 करोड़ (4,23,38,673) हो गई है। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह केवल 1 फीसदी रह गई है जो कि राहत भरी खबर है। वहीं रिकवरी दर की बात करें तो यह बढ़कर 98.60 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
  • कुल मामले: 4,29,38,599
  • सक्रिय मामले: 85,680
  • कुल रिकवरी: 4,23,38,673
  • कुल मौतें: 5,14,246
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,77,79,92,977

विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 177 करोड़ के पार
कोविन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मंगलवार की शाम शाम छह बजे तक देशभर में अब तक टीके की कुल 177 करोड़(1,77,79,92,977) से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कुल 76 करोड़ से अधिक सैंपल टेस्ट किए जा चुके
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 7,84,059 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं देश में महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक कुल 76,91,67,052 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed