{"_id":"62f488a6ab771a7fe1280031","slug":"corona-cases-in-india-11-august-covid-19-cases-coronavirus-active-cases-death-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: देश में सवा लाख से अधिक लोग कोरोना से बीमार, बीते 24 घंटों में 53 की गई जान, दिल्ली में बढ़ा खतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: देश में सवा लाख से अधिक लोग कोरोना से बीमार, बीते 24 घंटों में 53 की गई जान, दिल्ली में बढ़ा खतरा
Thu, 11 Aug 2022 11:02 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:02 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार ( 11 अगस्त) के आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 16,299 नए मामले सामने आए हैं और 19,431 लोग स्वस्थ भी हुए। इस दौरान 53 मरीजों की जान भी चली गई।
विज्ञापन
कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना से बीमार मरीजों की संख्या अब भी सवा लाख से ऊपर बनी हुई है जो कि चिंता का विषय है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार ( 11 अगस्त) के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय (बीमार) मरीजों की संख्या 1,25,076 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 16,299 नए मामले सामने आए हैं और 19,431 लोग स्वस्थ भी हुए। इस दौरान 53 मरीजों की जान भी चली गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,26, 730 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना का खतरा बढ़ा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 2146 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही आठ मरीजों की संक्रमण से मौत भी हुई है। राजधानी में संक्रमण दर 17.83 हो गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 8,205 हो गई है। उधर, दिल्ली में तेजी से फैल रहे कोरोना के मामलों के पीछे ओमिक्रॉन का नया सब-वैरिएंट बीए 2.75 है। लोकनायक अस्पताल में कोरोना के सैंपल की गई जीनोम सीक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन के इस नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। सब-वैरिएंट की पहचान के लिए 90 सैंपल भेजे गए थे। इसमें से अधिकतर में सब-वैरिएंट बीए 2.75 पाया गया। इस सब-वैरिएंट का संक्रमण तेजी से फैलता है, लेकिन घातक नहीं है।
विज्ञापन
मुंबई में बीते 24 घंटों में 80 फीसदी बढ़े कोरोना के मामले
मुंबई में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। खतरनाक तरीके से बढ़ रहे संक्रमण ने एक बार फिर से लोगों को डरा दिया है। दरअसल, मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 852 नए मरीज सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह 40 दिनों बाद सबसे ज्यादा मामले हैं। यानी की बीते 24 घंटे के दौरान 80 फीसदी मामले बढ़ गए।
विज्ञापन
कॉर्बेवैक्स शुक्रवार से टीकाकरण केंद्रों पर मिलेगी
कोरोना वैक्सीन कॉर्बेवैक्स शुक्रवार से सार्वजनिक और निजी दोनों टीकाकरण केंद्रों में बूस्टर खुराक के रूप में उपलब्ध हो जाएगी। इसे बनाने वाली कंपनी बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड (बीई) ने इसकी उम्मीद जताई है। Corbevax को Covaxin या Covishield की प्राथमिक टीकाकरण खुराक के छह महीने के बाद 18 साल और उससे अधिक के लिए लोगों को दी जा सकेगी।
एम्स के लिए 'चिंतन शिविर' आयोजित होगा
केंद्र सरकार ने एक 'चिंतन शिविर' आयोजित करने का फैसला किया है, जो मुख्य रूप से पूरे देश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) के कामकाज में सुधार पर केंद्रित होगा। सूत्रों के मुताबिक, आगामी दो दिनों तक यानी 24-25 अगस्त तक आयोजित होने वाले चिंतन शिविर के दौरान विशेषज्ञ और हितधारक एम्स में मरीजों के लिए शिक्षण, सीखने, अनुसंधान और सेवा वितरण के मानकों पर चर्चा करेंगे।