फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases in India 10 february, Covid19 india, Active Cases, Death Cases, Health ministry, Corona Vaccination

फिर से डरा रहा मौत का आंकड़ा: बीते 24 घंटों में कोरोना ने ली 1241 लोगों की जान, 67 हजार नए मरीज, संक्रमण दर में गिरावट

Thu, 10 Feb 2022 09:52 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 10 Feb 2022 09:52 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 67,084 नए मामले सामने आए हैं और 1241 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Corona Cases in India 10 february, Covid19 india, Active Cases, Death Cases, Health ministry, Corona Vaccination
देश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संकट के बीच संक्रमित मरीजों की संख्या में तो कमी आ रही है लेकिन मृतकों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। लगातार तीसरे दिन कोरोना ने 1000 से अधिक लोगों की जान ले ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 67,084 नए मामले सामने आए हैं और 1241 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक लाख 67 हजार 882 (1,67,882) लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं देश में सक्रिय मामले घटकर 7,90,789 हो गए हैं। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह घटकर 4.44 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन


इन पांच राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक मामले
जिन राज्यों में कोरोना सबसे अधिक मामले हैं उनमें केरल पहले स्थान पर है जहां कि 23,253 नए मामले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र (7142) कर्नाटक(5339), तमिलनाडु (3971) और राजस्थान (3738) शामिल हैं। कुल नए मामलों में से 64.75 फीसदी इन्हीं पांच राज्यों से आए हैं। इसमें केरल से सबसे ज्यादा 34.66 फीसदी मामले हैं।
विज्ञापन


अब तक कुल 74.61 लाख से अधिक सैंपल टेस्ट किए जा चुके
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि  भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 11 हजार 321 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं देश में महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक कुल 74,61,96,071 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 171 करोड़ के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक कुल 171 करोड़ 28 लाख 19 हजार 947 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुकी है। बीते दिन 46 लाख 44 हजार 382 टीके लगाए गए।

त्रिपुरा सरकार ने 11 फरवरी से रात का कर्फ्यू लगाया
त्रिपुरा सरकार ने राज्य में कोरोना के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से 11 से 20 फरवरी तक रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed