फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona cases are increasing rapidly in these 5 states after unlock 1

लॉकडाउन में छूट के बाद इन 5 राज्यों में तेजी से बढ़ा कोरोना का कहर

Mon, 15 Jun 2020 03:11 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 15 Jun 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
Corona cases are increasing rapidly in these 5 states after unlock 1
फाइल फोटो - फोटो : PTI

देशभर में लागू लॉकडाउन में दी गई छूट के बाद अब लद्दाख, सिक्किम, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। यहां पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक तेजी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


लद्दाख के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शुक्रवार तक तीन महीनों में 131 मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें ज्यादातर ईरान से लौटे तीर्थयात्री शामिल थे। लेकिन अनलॉक 1.0 के बाद से शनिवार को यहां 198 और रविवार को 112 नए मामले दर्ज किए गए। अधिकारियों का कहाना है कि बढ़ते मामले को देखते हुए ऑड-ईवन और दूसरे नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर में रविवार तक करीब 5,000 कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए। इस दौरान यहां 60 मरीजों की मौत भी हो गई। ज्यादातर मामले (3,800) कश्मीर घाटी से रिपोर्ट किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि देश के दूसरे राज्यों से लौटे कश्मीरियों में कोरोना के संक्रमण ज्यादा पाए जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बाहर से आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्किम की बात करें, तो 22 मई तक यह कोरोना मुक्त राज्य था। वहीं, गुरुवार तक यहां कोरोना के 12 मामले थे, लेकिन रविवार तक यहां कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 68 हो गई। इनमें 50 मुंबई से वापस लौटे श्रमिक हैं, जिनमें टेस्टिंग के दौरान कोरोना के संक्रमण पाए गए। बता दें कि सिक्किम में दूसरे राज्यों से लौटे लोगों का 28-दिनों के लिए संस्थागत और घरेलू क्वारंटीन से गुजरना अनिवार्य कर दिया है।


उत्तराखंड के अधिकारियों ने कहा कि रविवार तक राज्य के 1,816 मामलों में से लगभग 30 फीसदी मामलों की रिपोर्ट पिछले पांच दिनों में की गई है और इसमें ज्यादातर प्रवासी शामिल हैं, जिनकी वापसी लॉकडाउन मानदंडों में ढील के कारण हुई है।

वहीं, हिमाचल की बात करें तो अधिकारियों ने कहा कि यहां के 512 मामलों में से एक-चौथाई मामले पिछले सप्ताह रिपोर्ट किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed