फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona cases are increasing continuously in Madhya Pradesh

कोरोना की लहर : मध्य प्रदेश के 44 जिलों में पहले से ज्यादा घातक हुई महामारी

Fri, 16 Apr 2021 03:06 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 16 Apr 2021 03:06 AM IST
सार

  • 13.4 फीसदी की रफ्तार से हर सप्ताह बढ़ रहे मामले
  • दो सप्ताह में ही 79 फीसदी नए मामलों में आया है उछाल

विज्ञापन
Corona cases are increasing continuously in Madhya Pradesh
coronavirus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से भाजपा शासित मध्य प्रदेश के 44 जिलों में कोरोना की लहर पहले की तुलना में ज्यादा घातक हो चुकी है। यहां हर दिन 13.4 फीसदी की रफ्तार से मिल रहे संक्रमण के मामले नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। बीते दो सप्ताह में नए मामलों में 79 फीसदी उछाल आया है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को हुई राज्य के अधिकारियों की बैठक में बताया गया कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और खंडवा जिला सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं।
विज्ञापन


कोरोना की जांच को लेकर 17 से 23 मार्च और 7 से 13 अप्रैल के बीच की स्थिति देखी गई तो पता चला कि आरटी पीसीआर की जांच में अब 73 फीसदी सैंपल संक्रमित मिल रहे हैं जबकि पहले यह आंकड़ा 67 फीसदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटीजन जांच में पहले 31 फीसदी सैंपल संक्रमित मिल रहे थे लेकिन अब ये 25 फीसदी ही मिल रहे हैं। इसलिए राज्य के अधिकारियों से आरटी पीसीआर जांच पर ध्यान बढ़ाने के लिए कहा गया।

केंद्र की सलाह, एक संक्रमित मिले तो 25 लोगों की जांच हो
बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सलाह दी है कि प्रदेश में एक संक्रमित मरीज मिलने पर कम से कम 25 से 30 लोगों की जांच होनी चाहिए। इनकी रिपोर्ट 72 घंटे में पता चलनी चाहिए ताकि संक्रमण के स्त्रोत का पता लगाया जा सके। ऑक्सीजन सप्लाई, आईसीयू बेड के भी व्यवस्थित योजना की जरूरत सामने आई।


बैठक के अंत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण को 100 फीसदी सफल बनाने के लिए राज्य सरकार से अपील की है कि वह टीकाकरण केंद्रों की रोजाना समीक्षा करते हुए तय लक्ष्य समूह को जल्द से जल्द कवर करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed