फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona Active case crossed 32 thousand: five thousand new infected were found in 24 hours, 11 people died

32 हजार के पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या: 24 घंटे में पांच हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले, 11 लोगों की मौत

Sun, 09 Apr 2023 12:33 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 09 Apr 2023 12:33 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को देशभर में 11 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। इनमें तीन गुजरात, दो हिमाचल प्रदेश के संक्रमित थे। बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और केरल के एक-एक संक्रमित ने जान गंवा दी। 
 

विज्ञापन
corona Active case crossed 32 thousand: five thousand new infected were found in 24 hours, 11 people died
कोरोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। आलम ये है कि अब एक्टिव केस यानी ऐसे मरीजों की संख्या 32 हजार के पार हो गई है, जिनका अभी इलाज चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी 32 हजार 814 एक्टिव केस है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बीच, 5,357 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 11 मरीजों की मौत भी हो गई।   
विज्ञापन


इन राज्यों में हुई सबसे ज्यादा मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को देशभर में 11 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। इनमें तीन गुजरात, दो हिमाचल प्रदेश के संक्रमित थे। बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और केरल के एक-एक संक्रमित ने जान गंवा दी। 
विज्ञापन


कोरोना का ये आंकड़ा भी जान लीजिए
देश में अभी तक चार करोड़ 47 लाख 56 हजार 616 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 0.07 प्रतिशत मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 98.75 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं। 1.19 प्रतिशत मरीजों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में अब तक 220.66 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। वैक्सीनेशन ड्राइव को और तेज कर दिया गया है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को किया अलर्ट
इसी हफ्ते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रमुख सचिवों के साथ बैठक करके राज्यों को अलर्ट रहने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 और 11 अप्रैल को देशभर के अस्पतालों में तैयारियों का जायजा करने को लेकर 10 और 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल कराने का भी एलान किया है। 

इन तीन राज्यों ने मास्क अनिवार्य किया
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा, केरल और पुडुचेरी ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा सरकार के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है। सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वह कोरोना के रोकथाम के लिए जरूरी नियमों का पालन करें। सरकार ने जिला और पंचायत प्रशासन को इसकी निगरानी करने का आदेश दिया है। 

वहीं, केरल सरकार ने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों वाले लोगों के लिए भी मास्क अनिवार्य कर दिया है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने के बाद कहा कि कोविड से संबंधित मौतें ज्यादातर 60 साल से ऊपर के लोगों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों जैसे मधुमेह से पीड़ित लोगों में होती हैं। जॉर्ज ने स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया और कहा कि जल्द ही निजी अस्पतालों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।


इसके अलावा पुडुचेरी प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। पुडुचेरी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। एक बयान में प्रशसन ने कहा है कि अस्पतालों, होटलों, रेस्तरां, शराब की दुकानों, आतिथ्य और मनोरंजन क्षेत्रों, सरकारी कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed