फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona: 11 teams of Indian and US scientists to soon start jointly scouting 

Covid-19: भारत और अमेरिका के वैज्ञानिकों की 11 टीम कोरोना संबंधी शोध कार्य करेंगी

Wed, 02 Sep 2020 07:25 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 02 Sep 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
corona: 11 teams of Indian and US scientists to soon start jointly scouting 
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को आकड़े 37 लाख के पार हो गए। बुधवार को एक दिन में 78,357 नए मामले सामने आए। ऐसे में बुधवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने जानकारी दी है कि भारतीय और अमेरिकी वैज्ञानिकों की 11 टीमें जल्द ही संयुक्त रूप से कोरोना वायरस किट, विषाणु रोधी इलाज पद्धति, मौजूदा दवाओं के कारगर उपयोग, वेंटिलेटर शोध और सेंसर आधारित कोविड-19 लक्षण पहचान तकनीक विकसित करने पर काम करेंगी। 

विज्ञापन


डीएसटी ने बयान में कहा कि टीमों का चयन अमेरिका-भारत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रतिभा कोष (यूएसआईएसटीईएफ) द्वारा अप्रैल 2020 में कोविड-19 इग्निशन अनुदान के तहत प्राप्त प्रस्तावों की कठोर द्वि-राष्ट्रीय समीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। यूएसआईएसटीईएफ की स्थापना भारत (डीएसटी के जरिए) और अमेरिका (विदेश विभाग के द्वारा) ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से नवोन्मेष और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए की गयी है।
विज्ञापन


 


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,045 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 66,333 हो गई है। वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 29 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है।


देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 37,69,524 हो गए हैं, जिनमें से 8,01,282 लोगों का उपचार चल रहा है और 29,01,909 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 76.98 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.76 फीसदी है। वहीं, 21.26 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed