फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cops identify 316 objectionable social posts in Beed, register 16 cases

Maharashtra: पुलिस ने बीड में 316 आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट की पहचान की, दर्ज किए 16 मामले

Wed, 29 May 2024 01:11 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजी नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजी नगर Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 29 May 2024 01:11 AM IST
सार

Maharashtra: पुलिस बीड में सोशल मीडिया सामग्री की निगरानी कर रही है। मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा भड़क गई थी और कुछ राजनेताओं के घरों को निशाना बनाया गया था। 

विज्ञापन
Cops identify 316 objectionable social posts in Beed, register 16 cases
Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 315 आपत्तिजनक पोस्ट की पहचान की और पिछले दो महीनों में 16 अपराध दर्ज किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस बीड में सोशल मीडिया सामग्री की निगरानी कर रही है। मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा भड़क गई थी और कुछ राजनेताओं के घरों को निशाना बनाया गया था। पुलिस अधीक्षक नंदकुमार ठाकुर ने कहा, हमने अब तक सोशल मीडिया पर 316 पोस्ट की पहचान की है और 263 को हटा दिया है। हम बाकी 53 पोस्ट के पीछे के लोगों का पता लगाएंगे। 
विज्ञापन


क्या है मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर मराठा और वंजारी समुदायों के बीच तनाव की पृष्ठभूमि में रविवार को वायरल हुई थी। इसमें कुछ ग्रामीणों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मराठा समुदाय के किसी भी 'महाराज' (धार्मिक उपदेशक) को गांव में आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए। एक शख्स को धमकी देते भी सुना गया कि इसका उल्लंघन करने वाले लोगों को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed