फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COP26 India emphasis will be on reducing carbon emissions PM Modi attend the conference in Glasgow

कॉप-26: कार्बन उत्सर्जन घटाने पर रहेगा भारत का जोर, सम्मेलन में शामिल होने आज पीएम मोदी होंगे रवाना

Sun, 31 Oct 2021 06:46 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 31 Oct 2021 06:46 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी कॉप-26 में शामिल होने आज रोम से ब्रिटेन रवाना होंगे। मोदी यहां यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कन्वेन्शन ऑन क्लाइमेट चेंज पर वर्ल्ड लीडर समिट में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
COP26 India emphasis will be on reducing carbon emissions PM Modi attend the conference in Glasgow
जलवायु परिवर्तन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन के ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन पर होने वाले संयुक्त राष्ट्र के कॉप26 सम्मेलन में भारत का जोर कार्बन उत्सर्जन घटाने पर रहेगा। सम्मेलन 31 अक्तूबर से 12 नवंबर तक होगा, जिसमें दुनिया के 120 देशों के शासन प्रमुख या उनके प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता ब्रिटेन और इटली करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी कॉप-26 में शामिल होने रविवार को ब्रिटेन रवाना हो जाएंगे। मोदी यहां यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कन्वेन्शन ऑन क्लाइमेट चेंज पर वर्ल्ड लीडर समिट में हिस्सा लेंगे। भारतीय जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि भारत कुल कार्बन उत्सर्जन स्तर 4.5 प्रतिशत तक लाने पर कायम है। एजेंसी
विज्ञापन


2030 के कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को हासिल करेगा भारत : यादव
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र महासभा की वर्चुअल उच्चस्तरीय बैठक में कहा, बायो फ्यूल, टिकाऊ परिवहन, ई वाहन, वन क्षेत्र को बढ़ावा देने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, हमने 2016 तक अपना कार्बन उत्सर्जन 24 प्रतिशत घटा दिया है। ये 2020 के हमारे लक्ष्य के अनुरूप है। 2030 तक के लिए हमारा लक्ष्य और भी महत्वाकांक्षी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed