{"_id":"5d8d0f958ebc3e93b532c2f2","slug":"convict-in-rajiv-gandhi-assassination-seeks-parole-for-son-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी के एक और हत्यारे ने बेटे की शादी के लिए मांगी पैरोल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजीव गांधी के एक और हत्यारे ने बेटे की शादी के लिए मांगी पैरोल
Fri, 27 Sep 2019 12:50 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में सजा काट रहे एक और आरोपी ने पैरोल मांगी है। रॉबर्ट पायस ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बेटे की शादी के लिए 30 दिन की पैरोल मांगी है। इस पर हाईकोर्ट ने जेल प्रशासन को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
इससे पहले नलिनी श्रीहरन को पैरोल मिली थी। जस्टिस एमएम सुंद्रेश और आरएमटी टीका रमन की खंडपीठ ने पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार और एसपी केंद्रीय कारागार पुझल से इस बारे में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
पायस ने याचिका में कहा कि वह 16 अगस्त 1991 से सजा काट रहा है और उसने 28 साल से अधिक का कारावास काट लिया है। इससे पहले जुलाई में कोर्ट ने नलिनी श्रीहरन को बेटी की शादी के लिए एक माह की पैरोल दी थी।
विज्ञापन