फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversy in Ringing bells company, who plans to gave smartphone on 251 Rs.

251 में फोन देने का वादा करने वाली कंपनी में कलह, क्या पूरा हो पाएगा वादा

Sat, 02 Jul 2016 03:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 02 Jul 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
Controversy in Ringing bells company, who plans to gave smartphone on 251 Rs.
महज 251 रुपये में दुनिया को सबसे सस्ता स्मार्ट फोन देने का दावा करने वाली कंपनी रिंगिग बेल्स फिर विवादों में आ गई है। इस बार कंपनी में अंदरूनी कलह सामने आई है। विवाद की वजह बनी है फोन की कीमत, जिसको लेकर कंपनी के अधिकारी आपस में भिड़ गए हैं। विवाद इस कदर बढ़ा कि सस्ते फोन की पहली डिलीवरी से पहले ही कंपनी के प्रेसिडेंट अशोक चड्ढा ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें को कम कीमत का फोन बनाने वाली कंपनी को हर एक फ्रीडम फोन पर करीब 900 रुपए का घाटा उठाना पड़ रहा है। इस घाटे को लेकर कंपनी के भीतर झगड़े का माहौल बन गया। अशोक चड्ढा की वित्तीय मामलों को लेकर बीते कुछ दिनों से प्रमोटर मोहित गोयल से अनबन चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक गोयल ही कंपनी को संभाल रहे हैं। दूसरी ओर अशोक चड्ढा ने बताया कि वह कंपनी से बतौर सलाहकार जुड़े थे, वे कंपनी के कर्मचारी नहीं रहे।
विज्ञापन


फिलहाल नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स ने फरवरी में सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत भी 251 रुपए रखी थी। तब से लेकर अब तक कंपनी अपने सस्ते फोन को लेकर विवादों में घिरी है। फोन अब ग्राहकों से दूर है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसद किरीट सोमैया ने फ्रीडम 251 की योजना में 'बड़ा घपला' होने का आरोप लगाया था। वहीं इंडियन सेलुलर एसोसियशन के मुखिया ने इसे 'एक मजाक या एक घोटाला' बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed