फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversy in Bengal: Dilip Ghosh clarified on statement regarding Bermuda Sari

बंगाल में विवाद: बरमुडा-साड़ी को लेकर बयान पर दिलीप घोष ने दी सफाई

Fri, 26 Mar 2021 04:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, खड़गपुर
एजेंसी, खड़गपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 26 Mar 2021 04:30 AM IST
सार

  • ममता बनर्जी लोगों को अपना प्लास्टर वाला पांव दिखाना चाहती हैं, तो वह बरमुडा क्यों नहीं पहनतीं
  • टीएमसी नेताओं ने घोष के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए उन्हें जमकर कोसा

विज्ञापन
Controversy in Bengal: Dilip Ghosh clarified on statement regarding Bermuda Sari
BJP leader Dilip Ghosh - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर सफाई दी है। यहां पत्रकारों से बातचीत में घोष ने कहा, वह हमारी मुख्यमंत्री हैं। हम उनसे उचित बर्ताव की उम्मीद करते हैं, जो बंगाली संस्कृति के लिए उपयुक्त हो।

विज्ञापन


दरअसल दिलीप घोष ने पुरुलिया में मंगलवार को एक रैली में कहा था, एक महिला का साड़ी में पांव दिखना अनुचित है। वह (ममता) लोगों को अपना प्लास्टर वाला पांव दिखाना चाहती हैं, तो वह बरमुडा क्यों नहीं पहनतीं। इसके बाद भाजपा और तृणमूल नेताओं में जुबानी जंग छिड़ गई। घोष ने कहा कि लोग आपत्ति कर रहे हैं। मुझे भी आपत्तिजनक लगा, इसलिए मैंने इस पर बोला।
विज्ञापन


उधर, टीएमसी नेताओं ने घोष के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए उन्हें जमकर कोसा। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जनसभा में कहा कि ममतादी साड़ी क्यों पहनती हैं, उन्हें अपने पैर दिखाने के लिए बरमुडा पहनना चाहिए। ये विकृत सोच वाले लोग सोचते हैं कि वे बंगाल जीतने जा रहे हैं। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी भाजपा नेता की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed