फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversy: Controversy over the Quarantine rule even after two doses of Covishield, India will respond to Britain in the same manner

तकरार: कोविशील्ड की दो खुराक के बाद भी क्वारंटीन नियम पर विवाद, ब्रिटेन को उसी के अंदाज में जवाब देगा भारत

Fri, 24 Sep 2021 06:03 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 24 Sep 2021 06:03 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने ब्रिटेन सरकार द्वारा लागू किए गए यात्रा नियमों को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों देशों की सरकारें बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन सरकार द्वारा चार अक्तूबर से जो व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव है वो भेदभावपूर्ण है।

विज्ञापन
Controversy: Controversy over the Quarantine rule even after two doses of Covishield, India will respond to Britain in the same manner
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन सरकार द्वारा कोविशील्ड टीका लगवाने के बाद भी भारतीयों के ब्रिटेन जाने पर दस दिन तक क्वारंटीन के नियम पर विवाद बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार ने कहा है कि भारत सरकार के पास ब्रिटेन को उसी के अंदाज में जवाब देने का अधिकार है। सरकार ने कहा है कि ये नियम ब्रिटेन द्वारा किए जा रहे भेदभाव को दर्शाता है। हालांकि सरकार को उम्मीद है कि यह मसला बातचीत से जल्द हल हो जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने ब्रिटेन सरकार द्वारा लागू किए गए यात्रा नियमों को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों देशों की सरकारें बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन सरकार द्वारा चार अक्तूबर से जो व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव है वो भेदभावपूर्ण है। हमारे पास भी ब्रिटेन को इसी अंदाज में जवाब देने का पूरा अधिकार है। लेकिन हमें विश्वास है कि दोनों देश बातचीत के जरिये मुद्दे का हल निकाल लेंगे।
विज्ञापन


ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने भारत से की बात
भारत और ब्रिटेन में तनातनी के माहौल के बीच ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने बृहस्पतिवार को देश के नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ आरएस शर्मा से बात की। एलिक्स ने ट्वीटर पर लिखा कि वैक्सीन सर्टिफिकेशन प्रक्रिया को लेकर किसी भी देश ने कोई मसला नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन बोला, मानदंडों का पालन जरूरी
ब्रिटेन ने कहा है कि दुनिया के सभी देशों को न्यूनतम मानदंडों का पालन करना होगा। वह भारत से यात्रा नियमों को लेकर बात कर रहा है। ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि कोविशील्ड लेने वालों को 10 दिन तक आइसोलेट रहना होगा।

फिर बढ़े कोरोना मरीज संक्रमण दर में इजाफा
देश में एक बार फिर कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं। इस बार संक्रमण दर में भी इजाफा देखने को मिला है। पिछले एक दिन में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 1.68 से बढ़कर 2.09 फीसदी तक जा पहुंची है। इसकी वजह से नए मामलों में भी करीब पांच हजार से अधिक मामलों का उछाल आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 31,923 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 282 लोगों की मौत हो गई। 


इस दौरान 31,990 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। वहीं सक्रिय मरीजों में मामूली रुप से गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 3,01,604 पहुंच गई है, जो कि 187 दिनों में सबसे कम बताई जा रही है। इसी के साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,35,63,421 पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed