{"_id":"5de390d38ebc3e54a856eb20","slug":"controversial-statement-of-congress-leader-adhir-ranjan-says-pm-modi-and-amit-shah-intruder","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने पीएम और गृहमंत्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, सीएम खट्टर बोले- उनका पेच ढीला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने पीएम और गृहमंत्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, सीएम खट्टर बोले- उनका पेच ढीला
Sun, 01 Dec 2019 04:40 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 01 Dec 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Adhir Ranjan Chowdhury
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने एनआरसी को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ा विवादित बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान सबके लिए है, ये हिंदुस्तान किसी की जागीर है क्या? सबका समान अधिकार है। अमित शाह जी और नरेंद्र मोदी जी का घर गुजरात में हैं और आप दिल्ली आ गए, आप खुद प्रवासी हैं।
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चौधरी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि अधीर रंजन की अक्ल का पेच कुछ हिला हुआ है। खट्टर दिल्ली में 'गीता महोत्सव कार्यक्रम' में भाग लेने आए हुए थे। उन्होंने कहा 'हमारा विचार तो यह है कि स्कूल के सिलेबस में गीता पढ़ाया जाना चाहिए, जिससे बच्चों में अच्छे गुणों का विकास हो।'
विज्ञापन
भाजपा नेतृत्व वाली सरकार असम के बाद पूरे देश में एनआरसी लागू करने की बात कह रही है। अमित शाह ने खुद इसे लेकर बयान दिया था।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हिंदुस्तान सभी के लिए है। हिंदू के लिए भी और मुस्लिमों के लिए भी। गंगा-जमुना तहजीब का हिंदुस्तान है। सभी के सहयोग से हिंदुस्तान बना है। लेकिन वे दिखाना चाहते हैं कि हम हिंदू को रहने देंगे, मुसलमान को भगा देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एनआरसी की वजह से डर का माहौल बना हुआ है। गरीब, आदिवासी, पिछड़े और कम पढ़े लिखे लोग कैसे कागजात जुटाएंगे।
पहले कश्मीर पर दे चुके विवादित बयान
लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी जम्मू कश्मीर पर विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने लोकसभा में कहा था कि जम्मू कश्मीर भारत का आंतरिक मामला नहीं है। इस पर काफी हंगामा हुआ था। बाद में उन्हें अपने बयान पर सफाई भी देनी पड़ी थी।

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar after attending ‘Gita Mahotsav Programme’ in Delhi: We are of the opinion that Gita shlokas should be included in school syllabus so that children learn good values. pic.twitter.com/6FfsiMEoNd
— ANI (@ANI) December 1, 2019