फेसबुक पर विवादित पोस्ट पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने जमकर किया हंगामा
- राहगीरो पर उतारा गुस्सा, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े
- एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का दिया निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के वार्ड नंबर सात के रहने वाले सीताराम साहनी ने फेसबुक पर रविवार को आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दिया। फ्रेंड सर्किल में जुड़े कस्बे के जावेद ने नजर पड़ने पर इसकी जानकारी अपने समुदाय के लोगों को दी। जानकारी के बाद दोपहर 12:30 बजे सैकड़ों की संख्या में एक पक्ष के लोग सड़क पर आ गए। गोला - बड़हलगंज मार्ग पर जाम लगाने के साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
आक्रोशित लोगों ने राहगीरों से अभद्रता करने के साथ ही डंडे से कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद चौराहे पर भगदड़ मच गई। खबर मिलने के बाद सपा नेता इकबाल मिस्वाही समर्थकों के साथ आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराने गोला थाने पहुंच गए। जानकारी पाकर पहुंचे सीओ गोला धीरेंद्र राव ने कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
तीसरी बार बिगड़ा माहौल
घटना की जानकारी होने पर सपा के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान भी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों को उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही। दरोगा प्रमोद सिंह ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी देकर जाम खत्म कराया। घटना के कारण गोला कस्बे में डेढ़ घंटे तक अफरा - तफरी की स्थिति रही। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
20 दिन के भीतर जिले का सांप्रदायिक माहौल तीसरी बार बिगड़ा है। तिवारीपुर के निजामपुर में लाउडस्पीकर लगाने की बात को लेकर 21 जून को दो पक्ष के लोग भिड़ गए थे। थाने में पंचायत के दौरान एक पक्ष ने पथराव कर अफरा - तफरी मचा दी थी। घटना के छह दिन बाद भटहट क्षेत्र में मस्जिद पर विवादित झंडा फहराने को लेकर मामला बिगड़ा था। सोमवार को गोला में फेसबुक पर विवादित पोस्ट से स्थिति बिगड़ गई।