फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Contractors' Association's allegations: BJP's Ashoka demands Siddaramaiah's resignation

Karnataka: 'कर्नाटक में अब 80% कमीशन की सरकार', ठेकेदार संघ के आरोपों के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Tue, 30 Sep 2025 11:11 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Sep 2025 11:11 AM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक ठेकेदार संघ की ओर से कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से इस्तीफे की मांग की है। भाजपा नेता आर. अशोक ने कांग्रेस सरकार को '80 फीसदी कमीशन सरकार' बताया। उन्होंने पूछा कि इन आरोपों पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों क्यों चुप हैं?

विज्ञापन
Contractors' Association's allegations: BJP's Ashoka demands Siddaramaiah's resignation
आर. अशोक - फोटो : एक्स/आर अशोक/वीडियो ग्रैब

विस्तार

कर्नाटक में ठेकेदार संघ की ओर कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है। आर अशोक  ने सिद्धारमैया सरकार को '80 फीसदी कमीशन वाली सरकार' बताया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक अब इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को बर्दाश्त नहीं कर सकता। 
विज्ञापन


पिछले हफ्ते कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ (केएससीए) ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस सरकार में विभिन्न विभागों में बिल पास करवाने के लिए मांगी जाने वाली कमीशन की दर पिछली भाजपा सरकार की तुलना में दोगुनी हो गई है। केएससीए ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पिछले करीब दो वर्षों से ठेकेदारों का लंबित भुगतान नहीं किया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दुष्कर्म मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचा प्रज्वल, दलील- मेल नहीं खाते पीड़िता के बयान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
2023 के विधानसभा चुनावों से पहले केएससीए ने 40 फीसदी कमीशन का आरोप लगाया था। जो राज्य की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया था, जिसे कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था। 

 
भाजपा ने पूछा: आखिर आरोपों पर क्यों चुप हैं मंत्री?
आर. अशोक ने एक्स पर लिखा, कर्नाटक के ठेकेदारों ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। जब विपक्ष में थे, तब सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार (मौजूद उपमुख्यमंत्री) 40 फीसदी कमीशन को लेकर खूब बोलते थे। आज उनके राज में खुद ठेकेदार कह रहे हैं कि अब (कमीशन की) दर दोगुनी हो गई है। कर्नाटक में अब 80 फीसदी कमीशन सरकार बन गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पूछा कि इन आरोपों पर मंत्री आखिर चुप क्यों हैं और सामने आकर सफाई क्यों नहीं दे रहे?

ये भी पढ़ें: गड्ढे से बचने की कोशिश में बिगड़ा स्कूटी का संतुलन, सड़क पर गिरी छात्रा और कुचलता चला गया ट्रक, मौत

'पर्दे के पीछे भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही सरकार'
उन्होंने पूछा, जब राज्य की साख दांव पर लगी है, तब मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं? बिदाडी टाउनशिप जैसी परियोजनाओं का इस्तेमाल आखिर अवैध रियल एस्टेट सौदों और किसानों की उपजाऊ जमीन को हड़पने के लिए क्यों किया जा रहा है? उन्होंने लिखा, यह विश्वासघात की चरम सीमा है। पारदर्शिता के नाम पर कांग्रेस सरकार ने उत्पीड़न, लूट और पर्दे के पीछे भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। अगर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया में जरा भी आत्मसम्मान बचा है, तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed