फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pothole tragedy: Bengaluru B.Com student run over by tipper lorry in Bengaluru

Karnataka: गड्ढे से बचने की कोशिश में बिगड़ा स्कूटी का संतुलन, सड़क पर गिरी छात्रा और कुचलता चला गया ट्रक, मौत

Tue, 30 Sep 2025 09:58 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Sep 2025 09:58 AM IST
सार

Karnataka: बंगलूरू में गड्ढों से भरी सड़क पर स्कूटी से संतुलन बिगड़ने बी.कॉम की छात्रा धनुश्री सड़क पर गिर पड़ी। उसी समय पीछ से आ रहे एक भारी वाहन ने उसके कुचल दिया। चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। 

विज्ञापन
Pothole tragedy: Bengaluru B.Com student run over by tipper lorry in Bengaluru
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू के के.आर पुरम थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सड़क पर गड्ढे से बचने की कोशिश कर रही थी, तभी उसकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ा और वह गिर पड़ी। तभी पीछे से आ रही एक भारी वाहन ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन


बी.कॉम की छात्रा की धनुश्री
मृतका की पहचान धनुश्री (22 वर्षीय) के रूप में हुई है। वह एक निजी कॉलेज में बी.कॉम की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। हादसा बुदीगेरे क्रॉस के पास अवलाहल्ली के करीब हुआ। वह स्कूटी से कॉलेज जा रही थी। रास्ते में गड्ढे से बचने के दौरान उसके वाहन के संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे भारी निर्माण वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना खौफनाक था कि छात्रा सिर वाहन के पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: करूर भगदड़ के बाद विजय के घर के बाहर कड़ी की गई सुरक्षा, TVK के दो पदाधिकारी और पत्रकार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में आक्रोश
वहीं, इस हादसे को लेकर इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुदीगेरे क्रॉस रोड की सड़क गड्ढों से भरी हुई है। सड़क पर बस मिट्टी और छोटे पत्थर हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए सफर करना बेहद खरतनाक हो गया है।  

जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद के.आर. पुरम ट्रैफिक पुलिस और अवलाहल्ली अपराध पुलिस मौके पर पहुंची। अवलाहल्ली पुलिस ने हिंट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, के. आर. पुरम ट्रैफिक पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। मृतका का शव एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। 


शिवकुमार के बयान से बवाल
बंगलूरू में खराब सड़कें और गड्ढों की समस्या एक बार फिर बहस का विषय बन गया है। आईटी क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोगों ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि खराब सड़कों की वजह से लोगों की जान जा रही है। बंगलूरू विकास मंत्री और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इससे पहले कहा था कि आईटी कंपनियां उन्हें इस मुद्दे पर ब्लैकमेल नहीं कर सकती कि वे शहर छोड़ देंगी। इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था बाद में शिवकुमार ने कहा कि वह आईटी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा, बिल्कुल, मैं आईटी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलूंगा। वह हमारे दोस्त हैं, लेकिन उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना होगा। 

ये भी पढ़ें: हत्या के आरोपियों की जमानत पर 'सुप्रीम' रोक, कोर्ट ने हाईकोर्ट की जल्दबाजी पर जताई भी चिंता

खराब सड़कों पर सियासत
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीते शनिवार को बंगलूरू की सड़कों का निरीक्षण किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि मानसून के चलते सड़कों पर गड्ढे बढ़गए हैं और उन्हें भरने के लिए एक महीने की समयसीमा दी गई है। सिद्धारमैया ने कहा, यह हकीकत है कि सड़कों पर गड्ढे हैं। अगर पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में इन्हें समय पर ठीक कर लिया गया होता, तो आज यह हालत न होती। अब बारिश खत्म होने से पहले गड्ढों को भरना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कुछ जगहों पर कचरा सड़कों पर पड़ा है और सफाई नहीं हो रही। उन्होंने निर्देश दिए कि तुरंत कचरा हटाया जाए, नहीं तो संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed