फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Consider issuing common card to fully vaccinated people for unrestricted travel bombay HC tells Maharashtra and Centre

पहचान: वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वालों को जारी हो 'कॉमन कार्ड', बॉम्बे उच्च न्यायालय ने दिया सुझाव

Thu, 05 Aug 2021 09:18 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Thu, 05 Aug 2021 09:18 PM IST
सार

न्यायाधीश दीपंकर दत्ता और न्यायाधीश जीएस कुलकर्णी की पीठ ने राज्य और केंद्र सरकार को 'कॉमन कार्ड' जारी करने का सुझाव भी दिया। अदालत ने कहा कि इस तरह के कार्ड से उन लोगों की पहचान करने में आसानी होगी, जो कोरोना की दोनों डोज लगवा चुके हैं।

विज्ञापन
Consider issuing common card to fully vaccinated people for unrestricted travel bombay HC tells Maharashtra and Centre
बॉम्बे हाईकोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

देश में लाखों लोग कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं, लेकिन काफी लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने कोरोना रोधी टीका नहीं लगवाया है। इसके चलते बॉम्बे उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार से ऐसे लोगों की पहचान का तरीका ढूंढने पर विचार करने के लिए कहा है। अदालत ने सुझाव दिया कि कोरोना की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को 'कॉमन कार्ड' जारी किया जाए, जिससे वे बिना किसी प्रतिबंध के यात्रा कर सकें। 
विज्ञापन


राज्य सरकार से कही यह बात
बॉम्बे उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से कहा कि वह उन लोगों को लोकल ट्रेनों में सफर की इजाजत देने पर विचार करे, जो कोरोना रोधी टीके की दोनों डोज लगवा चुके हैं। उनके लिए यात्रा संबंधी सुविधाएं उस तरह सामान्य कर दी जाएं, जैसे वे महामारी से पहले इस्तेमाल करते थे। 
विज्ञापन


कॉमन कार्ड जारी करने का दिया सुझाव
न्यायाधीश दीपंकर दत्ता और न्यायाधीश जीएस कुलकर्णी की पीठ ने राज्य और केंद्र सरकार को 'कॉमन कार्ड' जारी करने का सुझाव भी दिया। अदालत ने कहा कि इस तरह के कार्ड से उन लोगों की पहचान करने में आसानी होगी, जो कोरोना की दोनों डोज लगवा चुके हैं। साथ ही, उन्हें बेरोकटोक सफर और काम करने इजाजत दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने दिया यह जवाब
बता दें कि बॉम्बे उच्च न्यायालय के समक्ष एक जनहित याचिका दायर की गई, जिसमें वकीलों, न्यायिक क्लर्क, कर्मचारियों, पत्रकारों और वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को मुंबई लोकल में सफर करने की इजाजत देने की मांग गई। महाराष्ट्र सरकार का पक्ष रख रहे एडवोकेट जनरल आशुतोष कुंभकोणि ने बताया कि वकीलों और पंजीकृत न्यायिक क्लर्कों के लिए एसडीएमए की ओर से एक पत्र जारी किया गया, जिसके तहत रेलवे उन्हें लोकल ट्रेनों में सफर करने के लिए पास देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed