फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Conress leader slammed Central Government Rahul Gandhi on price hike in country live updates

महंगाई पर बोले राहुल: जीडीपी बढ़ने का मतलब है गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम में वृद्धि, केवल सरकार के दोस्तों का हो रहा भला

Wed, 01 Sep 2021 05:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 01 Sep 2021 05:18 PM IST
सार

विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने वाले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को ऑनलाइन माध्यम से लाइव आकर बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर बात की और केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया।

विज्ञापन
Conress leader slammed Central Government Rahul Gandhi on price hike in country live updates
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ने से लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। तेल की कीमतें बढ़ने से लोगों पर सीधा असर पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्र की एनएमपी (नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन) योजना पर भी बात की और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस योजना के जरिए देश की संपत्तियां बेचना चाहती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, एक तरफ डिमोनेटाइजेशन है और दूसरी ओर मोनेटाइजेशन। छोटे किसानों, मध्यम वर्ग और गरीबों का डिमोनेटाइजेशन हो रहा है। मोनेटाइजेशन सिर्फ सरकार के चार-पांच दोस्तों का भला हो रहा है। जब वे सत्ता में आए थे तो कहते थे कि पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ रहे हैं। अब देखिए गैस और बाकी सबके दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

जीडीपी का मतलब 'गैस-पेट्रोल-डीजल'

राहुल गांधी ने आगे कहा कि जीडीपी का मतलब है कि गैस, डीजल और पेट्रोल। जीडीपी बढ़ने का मतलब है कि इनके दामों में बढ़ोतरी। 2014 के मुकाबले रसोई गैस की कीमत 116 फीसदी बढ़ी। पेट्रोल के दाम 42 फीसदी बढ़े और डीजल की कीमत में 55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रही सही कसर सरकार देश की संपत्तियों को बेचकर पूरा कर रही है।

उन्होंने कहा, 'मोदी जी कहते रहते हैं कि जीडीपी बढ़ रही है, वित्त मंत्री कहती हैं कि जीडीपी में ऊपर की ओर का रुख दिख रहा है। तब मैं समझा कि जीडीपी का मतलब है 'गैस-डीजल-पेट्रोल'।' राहुल ने कहा, पहले मोदी जी ने कहा कि वह नोटबंदी कर रहे हैं और वित्त मंत्री कहती हैं कि वह मुद्रीकरण कर रही हैं। लोग पूछ रहे हैं कि दोनों में हो क्या रहा है?
 
कांग्रेस सासंद ने कहा कि सरकार ने जीडीपी के जरिए 23 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं। यह जीडीपी, सकल घरेलू उत्पाद से नहीं बल्कि गैस-डीजल-पेट्रोल है। उन्होंने सवाल किया कि ये 23 लाख करोड़ रुपये कहां गए? जब 2014 में यूपीए सरकार से बाहर हुई थी तब एलपीजी सिलिंडर 410 रुपये में था। आज इसकी कीमत 885 रुपये प्रति सिलिंडर है।

मोदी के विकास को अवकाश पर भेजने का वक्त आ गया: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी केंद्र पर आरोप लगाए। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'प्रधानमंत्री जी, आपके राज में दो ही तरह का 'विकास' हो रहा है। एक ओर आपके खरबपति मित्रों की आय बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर आम जनों के लिए जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं। यही विकास है तो इस विकास को 'अवकाश' पर भेजने का वक्त आ गया है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed