फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Conman Kiran Patel wife held in cheating case in Ahmedabad

Kiran Patel: खुद को PMO अधिकारी बताने वाले ठग किरण की पत्नी भी हुई गिरफ्तार, इन गंभीर आरोपों में हुई कार्रवाई

Tue, 28 Mar 2023 08:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 28 Mar 2023 08:30 PM IST
सार

ठग किरण पटेल मूल रूप से अहमदाबाद जिले का रहने वाला है। किरण अहमदाबाद के दसक्रोई तालुक के नज गांव के मूल निवासी है। हालांकि वह बीते काफी समय से अहमदाबाद के घोड़ासर में रह रहा था।

विज्ञापन
Conman Kiran Patel wife held in cheating case in Ahmedabad
ठग किरण पटेल की पत्नी मालिनी गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री कार्यालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर देशभर में जेड प्लस सुरक्षा लेकर मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने वाले गुजरात के ठग किरण पटेल की पत्नी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि ठग किरण की पत्नी मालिनी पटेल को अहमदाबाद में एक वरिष्ठ नागरिक का बंगला हड़पने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने दी जानकारी
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में ठग किरण पटेल को हिरासत में लिए जाने के कुछ हफ्ते बाद 22 मार्च को दंपति के खिलाफ इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही मालिनी पटेल फरार चल रही थी। मालिनी की गिरफ्तारी के बाद अहमदाबाद शहर पुलिस की अपराध शाखा ने एक बयान भी जारी किया है। इसमें बताया गया है कि उसे भरूच जिले के जम्बूसर शहर में एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मालिनी को 2017 में भी शहर के नरोदा पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के एक एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा किरण भी गुजरात में ठगी के कम से कम चार मामलों का सामना कर रहा है। उसे भी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Gujrat: सीएमओ के अधिकारी ने पुत्र का नाम ‘ठग’ से जुड़े मामले में सामने आने के बाद दिया इस्तीफा, जानें मामला

कौन है किरण पटेल
गौरतलब है कि ठग किरण पटेल मूल रूप से अहमदाबाद जिले का रहने वाला है। किरण अहमदाबाद के दसक्रोई तालुक के नज गांव के मूल निवासी है। हालांकि वह बीते काफी समय से अहमदाबाद के घोड़ासर में रह रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त निदेशक (रणनीति और अभियान) बताता था। किरण पटेल पिछले साल अक्टूबर से कश्मीर घाटी का दौरा कर रहा था। गिरफ्तार होने से पहले वह नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब उरी में कमान पोस्ट से होते हुए श्रीनगर के लाल चौक तक पहुंचा था। पकड़े जाने से पहले तक उसने सरकारी आतिथ्य का आनंद लिया, साथ ही उसे एक निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) और एक लक्जरी होटल में कमरा भी दिया गया था। ठग ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का एक शीर्ष अधिकारी बताकर जम्मू-कश्मीर में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकें की थीं।


इस महीने की शुरुआत में किरण हुआ था गिरफ्तार
इस महीने की शुरुआत में, शहर के घोडासर इलाके के निवासी किरण को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया था, जब अधिकारियों को उसकी गतिविधियों के बारे में संदेह हुआ। बाद में 22 मार्च को, अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा ने दंपति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (विश्वास का आपराधिक उल्लंघन), 120-बी (आपराधिक साजिश) और 170 (एक लोक सेवक का रूप धारण करना) के तहत मामला दर्ज किया।

शिकायत के अनुसार, पटेल ने अहमदाबाद के एक पॉश इलाके स्थित एक बंगले के मालिक से संपर्क किया और एक रियल एस्टेट एजेंट होने का दावा करते हुए बंगले के नवीनीकरण के लिए 35 लाख रुपये ले लिये। शिकायत के अनुसार उसने बंगले के बाहर अपनी नेम प्लेट लगाकर उसका कब्जा ले लिया और मालिक के लौटने के बाद दंपति वहां से चले गए।


इसे भी पढ़ें-  Kiran Patel: पीएमओ अफसर बनकर उत्तराखंड में भी घूमा किरण पटेल, कई जगहों पर उठाया VVIP सुविधाओं का लुत्फ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed