फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat CMO official resigns after son's name crops up in 'conman' Kiran Patel case

Gujrat: सीएमओ के अधिकारी ने पुत्र का नाम ‘ठग’ से जुड़े मामले में सामने आने के बाद दिया इस्तीफा, जानें मामला

Sat, 25 Mar 2023 02:46 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 25 Mar 2023 02:46 PM IST
सार

Gujrat: सीएमओ में अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हितेश पंड्या ने अपने बेटे अमित पांड्या के गिरफ्तार ठग किरण पटेल के साथ संबंधों को लेकर विवाद उत्पन्न होने के बाद अपने पद से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
Gujarat CMO official resigns after son's name crops up in 'conman' Kiran Patel case
किरण पटेल - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपने बेटे का नाम कथित ठग किरण पटेल से जुड़े एक मामले में सामने आने के बाद इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सीएमओ में अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हितेश पंड्या ने अपने बेटे अमित पांड्या के गिरफ्तार ठग किरण पटेल के साथ संबंधों को लेकर विवाद उत्पन्न होने के बाद अपने पद से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि करीब दो दशक तक सीएमओ से जुड़े रहे पांड्या ने शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। शहर के घोडासर निवासी पटेल को जम्मू कश्मीर पुलिस ने 3 मार्च को श्रीनगर के एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया था, जब अधिकारियों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंड्या के बेटे और एक अन्य व्यक्ति जय सीतापारा तब कथित तौर पर पटेल के साथ थे, जब उसे जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों को शुरुआत में जाने दिया गया और बाद में पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया।

यह घटनाक्रम तब हुआ जब अहमदाबाद पुलिस ने यहां एक वरिष्ठ नागरिक का बंगला कथित तौर पर हड़पने की कोशिश करने को लेकर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप में पटेल के खिलाफ एक नयी प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें उसकी पत्नी मालिनी पटेल भी आरोपी है।


शिकायत के अनुसार, पटेल ने अहमदाबाद के एक पॉश इलाके स्थित एक बंगले के मालिक से संपर्क किया और एक रियल एस्टेट एजेंट होने का दावा करते हुए बंगले के नवीनीकरण के लिए 35 लाख रुपये ले लिये। शिकायत के अनुसार उसने बंगले के बाहर अपनी नेम प्लेट लगाकर उसका कब्जा ले लिया और मालिक के लौटने के बाद दंपति वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed