फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress working committee will meet on october 16 will for selection of new party president

दिल्ली: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक 16 अक्तूबर को, नए पार्टी अध्यक्ष समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Sat, 09 Oct 2021 03:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 09 Oct 2021 03:09 PM IST
सार

कई राज्यों में चल रहे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है।कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शनिवार, 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे होगी, इस बैठक के एजेंडे में देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, आगामी विधानसभा चुनाव और पार्टी के संगठनात्मक चुनाव शामिल होंगे।

विज्ञापन
Congress working committee will meet on october 16 will for selection of new party president
सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कई राज्यों में चल रहे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी के नए अध्यक्ष, संगठन के चुनाव, आगामी विधानसभा चुनाव और वर्तमान मुद्दों पर चर्चा होगी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शनिवार, 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे होगी, इस बैठक के एजेंडे में देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति,  आगामी विधानसभा चुनाव और पार्टी के संगठनात्मक चुनाव शामिल होंगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों सिब्बल और गुलाम नबी ने की थी सीडब्ल्यूसी की बैठक की मांग
पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल ने सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाने की मांग की थी।  गुलाम नबी आजाद आजाद ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि पार्टी से जुड़े मामलों पर चर्चा के लिए कांग्रेस कार्य समिति की तत्काल बैठक बुलाई जाए।

कपिल सिब्बल ने खुलकर किया था विरोध
पंजाब में सियासी उथल-पुथल के बाद कांग्रेस में दरकिनार किए गए ‘जी-23’ के नेता भी कांग्रेस आलाकमान पर हमलावर हो गए। पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल तो कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ खुलकर सामने आ गए जिसका नतीजा यह हुआ कि कार्यकर्ताओं ने सिब्बल के घर पर धावा बोल दिया और जमकर नारेबाजी की। कपिल सिब्बल ने कहा कि पार्टी का कोई अध्यक्ष नहीं है। कौन फैसले ले रहा है, नहीं मालूम।

राजनीतिक संकट के बीच कपिल सिब्बल ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस को बर्बाद होते नहीं देख सकते। पार्टी को पहल करनी होगी। सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए पूरी पार्टी को एकजुट होकर लड़ना होगा। कोई भी लड़ाई बिना नेता के नहीं हो सकती। इसलिए कार्यसमिति की बैठक जल्द से जल्द बुलाई जानी चाहिए। कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव भी कराए जाने चाहिए।


‘राज धर्म’ का पालन कर अजय मिश्र को बर्खास्त करें मोदी: कांग्रेस
कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि राज धर्म का पालन करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को तत्काल बर्खास्त करें और भारत और इसके लोकतंत्र की वैभव को फिर से स्थापित करें। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि किसानों को मंत्री से संबंधित एसयूवी से कुचले जाने से देश और यहां के लोकतंत्र को धब्बा लगा है। उन्होंने अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र से पुलिस की पूछताछ का श्रेय भी कांग्रेस को देते हुए कहा कि कांग्रेस के दबाव बनाने के बाद ही सरकार ने ये कदम उठाया।

खेड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और यूपी सरकार का जोर केवल गरीबों, कमजारों और असहायों पर चलता है, देश के ताकतवर लोगों पर नहीं। यही वजह है कि केंद्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया गया है। खेड़ा ने कहा कि राज धर्म के पाल की सलाह, जो अटल जी ने दी थी, उसे आज दो लोगों ने खारिज कर दिया है। एक प्रधानमंत्री हैं और दूसरे गृह राज्यमंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed