फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Working Committee meeting tomorrow amid questions about leadership

नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस कार्य समिति की बैठक कल

Sun, 23 Aug 2020 01:35 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 23 Aug 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Congress Working Committee meeting tomorrow amid questions about leadership
केसी वेणुगोपाल - फोटो : ANI

नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक सोमवार को बैठक होगी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया, सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में स्थायी तथा विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान देश के मौजूदा हालात के अलावा पार्टी नेतृत्व के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी एक साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। पार्टी के कई युवा नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी दोबारा अध्यक्ष बनें। जबकि राहुल इससे इनकार कर चुके हैं। वहीं, कई वरिष्ठ नेता लगातार स्थायी अध्यक्ष चुने जाने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन


एक वर्ष पहले सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष किया गया था नियुक्त
केएस वेणुगोपाल के नेतृत्व में सीडब्ल्यूसी की बैठक उस वक्त में हो रही है जब अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी एक साल पार्टी की कमान संभाल चुकी हैं। एक वर्ष पहले राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद उन्हें अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, कांग्रेस के कई नेता खुलकर यह मांग कर चुके हैं कि एक बार फिर राहुल गांधी को ही पार्टी की बागडोर देनी चाहिए क्योंंकि उनसे बेहतर पार्टी को कोई और सही रूप व तेज गति से आगे नहीं बढ़ा सकता।  इसलिए राहुल गांधी को ही पार्टी की कमान सौंपी जाए। पिछले दिनों कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता यही चाहते हैं कि राहुल गांधी फिर से पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालें और उसका नेतृत्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed