फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Working Committee meeting may be held on July 10, Official announcement is awaited

10 जुलाई को हो सकती है कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, आधिकारिक घोषणा का इंतजार

Thu, 04 Jul 2019 05:42 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 04 Jul 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
Congress Working Committee meeting may be held on July 10, Official announcement is awaited
सोनिया गांधी और राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अब पार्टी में इस बात की कशमकश चल रही है कि पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा। जानकारी के मुताबिक इस सवाल को हल करने के लिए कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक 10 जुलाई को हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा करना अभी बाकी है।  

विज्ञापन


इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न फिलहाल यही है कि कांग्रेस की बागडोर अब किसके हाथ में दी जाएगी। इस पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं, जिनमें मोतीलाल वोरा का नाम सबसे ऊपर है। वहीं, सुशील शिंदे के बारे में भी चर्चा है। बता दें कि बुधवार को राहुल ने चार पन्नों का इस्तीफा दिया था और इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। 
विज्ञापन


राहुल ने अपने इस्तीफे में लिखा था, 'मैं कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हूं। मैं पहले ही इस्तीफा दे चुका हूं। सीडब्ल्यूसी को तत्काल एक बैठक करनी चाहिए और नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए।' बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राहुल ने 25 मई को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया से दूर रहेगा गांधी परिवार

जानकारी के मुताबिक गांधी परिवार कांग्रेस के अस्थाई अध्यक्ष और नए अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया से खुद को दूर रखेगा। इस बैठक में राहुल गांधी के शामिल न होने के संकेत भी मिल रहे हैं। दूसरी ओर नए अध्यक्ष को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का नाम भी सामने आया है, उनके नेतृत्व में चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे और नए अध्यक्ष के चुनाव से खुद को दूर रखने के बाद यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पार्टी प्रमुख का नाम सुझाने से इनकार कर दिया है। दरअसल गांधी परिवार नहीं चाहता है कि पार्टी के नए अध्यक्ष पर परिवार के करीबी या कठपुतली होने का ठप्पा लगे। हालांकि सोनिया ने कहा कि पार्टी को उनका सहयोगात्मक रवैया जारी रहेगा।

नए अध्यक्ष के चुनाव में राहुल गांधी के रुख को देखते हुए पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी से मिलकर कोई नाम सुझाने को कहा, लेकिन उन्होंने भी इनकार कर दिया। सोनिया ने सीडब्ल्यूसी में सबकी सलाह से फैसला लेने की बात कही। सूत्रों का कहना है कि गांधी परिवार सीडब्ल्यूसी की बैठक से भी दूरी बनाना चाहता है ताकि सदस्यों को फैसला लेने में आसानी हो।

पार्टी नेता 10 जुलाई को सीडब्ल्यूसी की बैठक बुला सकते हैं। ऐसा इस बात को ध्यान में रखकर किया गया है कि राहुल उस दिन दिल्ली में होंगे। राहुल ने बुधवार को जिस तरह कहा कि अगली प्रक्रिया का उनसे कोई लेनादेना नहीं है और नए अध्यक्ष का फैसला एक महीने पहले हो जाना चाहिए था, उससे नहीं लगता कि वह इस बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed