फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress working committee meeting live updates sonia gandhi rahul gandhi congress leaders letter leadership

Live: पत्र लिखने वालों ने बैठक में कहा, सोनिया और राहुल गांधी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा

Mon, 24 Aug 2020 05:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 24 Aug 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
congress working committee meeting live updates sonia gandhi rahul gandhi congress leaders letter leadership
सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : PTI

कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर छिड़ी बहस के बीच सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की आभासी बैठक जारी है। बैठक के दौरान राहुल गांधी ने नेतृत्व को लेकर 23 नेताओं द्वारा सोनिया गांधी को भेजी गई चिट्ठी को भाजपा के साथ मिलीभगत करार दिया। इसे लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद ने विरोध जताया। हालांकि बाद में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सफाई दी और कहा कि राहुल ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है। वहीं कुछ देर बाद सिब्बल ने कहा कि मैं अपना ट्वीट वापस ले रहा हूं क्योंकि राहुल गांधी ने मुझे व्यक्तिगत तौर पर सारी बात बताई है। यहां पढ़ें सभी अपडेट्स-

विज्ञापन


'सोनिया और राहुल के नेतृत्व पर पूरा भरोसा'

जिन लोगों ने पार्टी नेतृत्व को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखा था उन्होंने सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा है कि उन्हें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक उन नेताओं ने कहा, 'संगठन की बेहतरी के लिए कुछ चिंताएं थीं, पत्र उन्हें जाहिर करने के लिए लिखा गया था। हमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



राहुल ने कभी नहीं कही भाजपा से मिलीभगत की बात : गुलाम नबी आजाद
राहुल गांधी के बयान पर नाराज होकर इस्तीफा देने की बात कहने वाले गुलाम नबी आजाद ने अब सुर बदल लिए हैं। आजाद ने कहा, 'राहुल गांधी ने यह कभी नहीं कहा, न ही सीडब्ल्यूसी में और न बाहर कि यह पत्र भाजपा से मिलीभगत में लिखा गया था।' 
 
मुस्लिम नेता कब तक कांग्रेस नेतृत्व के गुलाम रहेंगे : ओवैसी
कांग्रेस में भाजपा से सांठगांठ के आरोपों को लेकर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा, 'गुलाम नबी आजाद हमें भाजपा की बी टीम कहा करते थे। अब, उनकी ही पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कह रहे हैं कि उन्होंने पत्र पर दस्तखत कर भाजपा से मिलीभगत की है। कांग्रेस में अपना समय बर्बाद कर रहे मुस्लिम नेताओं को सोचना चाहिए कि वह आखिर कब तक कांग्रेस नेतृत्व के गुलाम बने रहेंगे।'

पार्टी की कमान अपने हाथों में लें राहुल गांधी: अहमद पटेल
सूत्रों के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने बैठक के दौरान राहुल गांधी से कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की कमान को अपने हाथों में लें।

सिब्बल ने वापस लिया ट्वीट
राहुल गांधी से बातचीत के बाद कपिल सिब्बल ने कहा, 'राहुल गांधी ने मुझे व्यक्तिगत रूप से सूचित किया कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा है इसलिए मैं अपना ट्वीट वापस लेता हूं।'
 

भाजपा के साथ मिलीभगत वाले बयान पर सुरजेवाला ने दी सफाई
राहुल गांधी ने नेतृत्व में बदलाव को लेकर पत्र लिखने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए इसे भाजपा के साथ मिलीभगत करार दिया। जिसपर सिब्बल और आजाद जैसे वरिष्ठ नेताओं ने विरोध जताया। अब इसपर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, 'श्री राहुल गांधी की बात का वो मतलब नहीं था और न ही उन्होंने ऐसा कहा। कृपया झूठी मीडिया बातचीत या गलत सूचना के प्रसार से भ्रमित न हों। लेकिन हां, हम सभी को एक साथ मिलकर मोदी सरकार के खिलाफ लड़ना है न कि एक-दूसरे को चोट पहुंचाने या कांग्रेस के खिलाफ।'
 

राहुल की बात साबित होने पर दे दूंगा इस्तीफा: गुलाम नबी
पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि यदि राहुल गांधी का भाजपा के साथ मिलीभगत वाला बयान साबित हो जाता है तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
 

राहुल पर कपिल सिब्बल ने किया पलटवार
सूत्रों के अनुसार, बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा (पार्टी नेतृत्व में सुधारों के लिए सोनिया गांधी को पत्र) भाजपा के साथ मिलीभगत की वजह से किया गया। इसपर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने जवाब देते हुए कहा, 'राहुल गांधी का कहना है कि हम भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मैंने राजस्थान उच्च न्यायालय में कांग्रेस पार्टी का सही पक्ष रखा। भाजपा सरकार को गिराने के लिए मणिपुर में पार्टी का बचाव किया। पिछले 30 सालों में कभी भी किसी मुद्दे पर भाजपा के पक्ष में बयान नहीं दिया। फिर भी हम भाजपा से मिले हो सकते हैं।'

 

कांग्रेस में मचे घमासान पर शिवराज सिंह ने ली चुटकी

कांग्रेस में जारी अंतर्कलह को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'जब सिंधिया जी ने आवाज उठाई, तो उन पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया गया। अब जब गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल जैसे नेता पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष की मांग कर रहे हैं, तो उन पर भी भाजपा के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे हैं। ऐसी पार्टी को कोई नहीं बचा सकता।'
 



पत्र पर चर्चा करने की जगह सीडब्ल्यूसी बैठक है न की मीडिया: राहुल गांधी
सूत्रों के अनुसार, सीडब्ल्यूसी बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पत्र (पार्टी नेतृत्व के बारे में सोनिया गांधी) को उस समय लिखा गया था जब राजस्थान में कांग्रेस सरकार संकट का सामना कर रही थी। पत्र में जो कुछ लिखा गया है उसपर चर्चा करने का सही स्थान सीडब्ल्यूसी की बैठक थी न कि मीडिया।
 

राहुल गांधी ने पत्र भेजे जाने के समय पर उठाए सवाल
सोनिया गांधी का कहना है कि उन्होंने केसी वेणुगोपाल को एक नोट दिया है (कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा पार्टी नेतृत्व को लिखे गए पत्र का जवाब) और वे इसे पढ़ेंगे। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने पार्टी के सहयोगियों द्वारा पत्र के समय जिक्र करते हुए इसकी आलोचना की। राहुल गांधी ने कहा कि जब सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती थीं उस समय पत्र (पार्टी नेतृत्व पर) क्यों भेजा गया।
 
 

मनमोहन-एंटनी ने सोनिया से की पद पर बने रहने की अपील

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने सोनिया गांधी से अगला पार्टी अध्यक्ष चुने जाने तक पद पर बने रहने की अपील की है।
 




सोनिया ने की इस्तीफे की पेशकश
बैठक में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुझे रिप्लेस करने की प्रक्रिया शुरू करें। सूत्रों के अनुसार सोनिया ने सीडब्ल्यूसी सदस्यों से कहा कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष के कर्तव्य से मुक्त करने की प्रक्रिया के प्रति विचार-विमर्श शुरू करें।
 


कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए नारे
दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर नारे लगाए। उन्होंने मांग की कि पार्टी अध्यक्ष गांधी परिवार से होना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश शर्मा ने कहा, 'हम गांधी परिवार से पार्टी अध्यक्ष चाहते हैं। यदि किसी बाहरी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया जाता है तो पार्टी नष्ट और टूट जाएगी।'

सोनिया गांधी करें कांग्रेस का नेतृत्व: कमलनाथ
बैठक से पहले कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'श्रीमती सोनिया गांधी के नेतृत्व पर कोई भी सुझाव या आक्षेप बेतुका है। मैं श्रीमती सोनिया गांधी से अपील करता हूं कि वे अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करें और कांग्रेस का नेतृत्व करती रहें।' मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि श्रीमती सोनिया गांधी के खिलाफ तमाम झूठी अफवाहों के बावजूद उन्होंने 2004 में कांग्रेस पार्टी की जीत का नेतृत्व किया और अटल बिहारी वाजपेयी को घर पर बैठाया।

नेहरू-गांधी परिवार के बिना कांग्रेस की कल्पना नहीं: दिग्विजय सिंह


इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का कहना है कि वे नेहरू-गांधी परिवार के बिना कांग्रेस की कल्पना नहीं कर सकते हैं और पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता किसी और को पार्टी अध्यक्ष के रूप में स्वीकार नहीं करेगा।

कांग्रेस में केवल हेडमास्टर का बच्चा ही ऊपर पहुंचता है: नरोत्तम मिश्रा
मध्यप्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर जारी खींचतान पर तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस में कई योग्य उम्मीदवार हैं (पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए) जैसे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा। कांग्रेस सदस्यों को यह समझना चाहिए कि कांग्रेस उस स्कूल की तरह है जहां केवल हेडमास्टर का बच्चा ही सबसे ऊपर पहुंचता है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed