फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWC Meeting Live Updates: सोनिया के हाथ में रहेगी कांग्रेस की कमान, चिदंबरम बोले- असंतोष ही परिवर्तन लाता है

Mon, 24 Aug 2020 09:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 24 Aug 2020 09:59 PM IST
खास बातें

  • कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व के मामले पर हुई कार्यसमिति की बैठक
  • नेतृत्व में बदलाव के लिए 23 नेताओं ने लिखी थी सोनिया गांधी को चिट्ठी
  • शुरुआत में ही विवाद, राहुल ने चिट्ठी को बताया भाजपा से मिलीभगत
  • कपिल सिब्बल, गुलाम नबी पहले भड़के फिर बदल गए उनके सुर
  • अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी सोनिया, की थी पद छोड़ने की पेशकश
  • नया अध्यक्ष चुनने को यथाशीघ्र एआईसीसी का सत्र बुलाने का फैसला

विज्ञापन
Cwc congress working committee meeting latest updates in hindi: congress working committee meeting live updates sonia gandhi rahul gandhi congress leaders letter for leadership
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

09:56 PM, 24-Aug-2020

पत्र लिखने वाले मेरी या राहुल गांधी की तरह ही भाजपा विरोधी : चिदंबरम

वहीं, पार्टी नेतृत्व को लेकर हुए आज के घटनाक्रम पर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि असंतोष की परिवर्तन का वाहक होता है। उन्होंने कहा, 'जिन लोगों ने पत्र लिखा है वे निश्चित रूप से भाजपा के विरोधी हैं जैसा कि मैं हूं या राहुल गांधी हैं। हमेशा असंतोष होता है, वास्तव में यह असंतोष ही है जो बदलाव लाता है। जब तक असंतोष नहीं होगा, परिवर्तन नहीं होगा।'
09:19 PM, 24-Aug-2020

गुलाम नबी के आवास पर बैठक समाप्त हुई

उधर गुलाम नबी आजाद के आवास पर हो रही बैठक भी समाप्त हो गई है। इस बैठक में कपिल सिब्बल, शशि थरूर, मनीष तिवारी और मुकुल वासनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
08:17 PM, 24-Aug-2020
उधर सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, शशि थरूर और कपिल सिब्बल गुलाम नबी आजाद के आवास पर पहुंचे हैं। 
07:29 PM, 24-Aug-2020

सोनिया ने कहा, किसी को लेकर दुर्भावना नहीं

सुरजेवाला ने बताया कि बैठक में सोनिया गांधी ने कहा, 'संगठनात्मक मुद्दों को हमेशा संबोधित किया जाता है और गठन व पुनर्गठन की प्रक्रिया सतत रूप से चलती रहती है।' सोनिया ने  कहा कि वह पार्टी के किसी के नेता या साथी के विषय में गलत भावना नहीं रखती हैं। वह सभी के साथ एक परिवार के सदस्य की तरह व्यवहार करती हैं। 
07:20 PM, 24-Aug-2020

अगले अध्यक्ष के लिए होगा चुनाव : सुरजेवाला

सुरजेवाला ने कहा कि बैठक में कई नेताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में आवाज उठाई। वे राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर देखने की मांग कर रहे थे। हम सभी जानते हैं कि हम एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं और नए अध्यक्ष के लिए उचित समय पर चुनाव करवाए जाएंगे। यह मेरी भी इच्छा है कि राहुल गांधी ही पार्टी अध्यक्ष बनें लेकिन मैं नहीं जानता कि चुनाव का क्या परिणाम निकलेगा।  
07:17 PM, 24-Aug-2020

संगठनात्मक बदलाव का पूरा अधिकार सोनिया गांधी को 

सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी में संगठनात्मक बदलाव का पूरा अधिकार सीडब्ल्यूसी ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिया है। ताकि सभी चुनौतियों का सामना किया जा सके। बैठक में सोनिया ने कहा कि हम एक विशाल परिवार हैं, जिसमें मुद्दे उठते हैं। लेकिन अंत में हम एक साथ आते हैं। समय की मांग यह है कि हम जनता के लिए और उन ताकतों के खिलाफ लड़ें जो देश को कमजोर कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:14 PM, 24-Aug-2020

पार्टी मंच पर हो आंतरिक मामलों पर विमर्श

सुरजेवाला ने कहा कि बैठक में स्पष्ट किया गया कि पार्टी के अंदरूनी मामलों पर विमर्श मीडिया या सार्वजनिक पटलों पर नहीं किया जा सकता है। सभी नेताओं से कहा गया कि पार्टी से संबंधित मुद्दे पार्टी से संबंधित मंचों से ही रखे जाएं, जिससे पार्टी में अनुशासन बना रहे। कोरोना काल में एआईसीसी के अगला अधिवेशन बुलाए जाने तक वह पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष पद पर बनी रहें, जिसे उन्होंने स्वीकार किया।

पार्टी को कमजोर करने की अनुमति किसी को नहीं

वहीं, सुरजेवाला ने कहा, 'बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में कोरोना महामारी को प्रभावी तरीके से संभाला जाए और सभी को इलाज उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।' उन्होंने कहा कि बैठक में सोनिया और राहुल गांधी के हाथों में पार्टी को हर संभव तरीके से मजबूत करने का संकल्प लिया गया। पार्टी को कमजोर करने की अनुमति न तो किसी को दी जा सकती है और न दी जाएगी। 

पार्टी में चिंताएं जाहिर करने की स्वतंत्रता

इस बैठक को लेकर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेसवार्ता की। वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में तय किया गया है कि किसी को भी पार्टी को कमजोर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पार्टी में चिंताएं जाहिर करने की स्वतंत्रता है। सीडब्ल्यूसी ने कहा कि ऐसी चिंताएं केवल पार्टी के मंच पर ही जाहिर करनी चाहिए न कि सार्वजनिक मंचों पर।

पार्टी को सोनिया-राहुल पर भरोसा : पूनिया

बैठक को लेकर कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य पीएल पूनिया ने कहा कि सदस्यों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, 'सदस्यों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी में भरोसा जताया और उनसे अनुरोध किया कि पार्टी का नेतृत्व करना जारी रखें। नया अध्यक्ष चुनने के लिए अगली बैठक जल्द ही, संभवत: अगले छह महीने में बुलाई जाएगी। तब तक के लिए सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष बने रहने के लिए सहमत हो गई हैं।' 

पूनिया ने कहा, 'विचारों को व्यक्त करने की स्वतंत्रता है लेकिन इस पर चर्चा पार्टी के मंच पर होनी चाहिए न कि सार्वजनिक मंच पर, सदस्यों ने इस पर चिंता जताई। सोनिया गांधी ने कहा कि हम सब एक परिवार हैं और हमें मिलकर पार्टी को मजबूत करना है।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed