{"_id":"5b6eaad34f1c1bde6d8b7767","slug":"congress-workers-shows-black-flags-to-bjp-president-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमित शाह को दिखाए काले झंडे, पीएम मोदी के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमित शाह को दिखाए काले झंडे, पीएम मोदी के खिलाफ की नारेबाजी
भाषा
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को एनएससी बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर आने पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। शाह की कोलकाता रैली से पहले उन्हें काले झंडे दिखाए गए।
विज्ञापन
बता दें कि अमित शाह के हवाई अड्डे से बाहर आते ही युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शाह को काले झंडे दिखाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर मोटरसाइकिलें लगा कर शाह के काफिले को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
इससे पूर्व, शाह की अगवानी प्रदेश भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और राज्य पार्टी अध्यक्ष दिलीप घोष ने की। कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाच गा कर उनका स्वागत किया और पश्चिम बंगाल में भी राष्ट्रीय नागरिक पंजी की मांग की।
विज्ञापन