{"_id":"5c522670bdec2253a33c4e5d","slug":"congress-will-oppose-citizenship-bill-in-rajya-sabha-whip-will-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में नागरिकता बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, जारी होगा व्हिप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा में नागरिकता बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, जारी होगा व्हिप
Thu, 31 Jan 2019 04:04 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 31 Jan 2019 04:04 AM IST
विज्ञापन
Rajya sabha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर असम समेत पूर्वोत्तर के दूसरे राज्यों में जारी हिंसा और प्रदर्शन के बीच कांग्रेस ने बिल का विरोध करने का फैसला किया है। लोकसभा से पारित हो चुका है यह बिल अब राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इसको लेकर कांग्रेस ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के लिए व्हिप जारी करने की तैयारी में है। इस व्हिप में वह सदस्यों को राज्यसभा में बिल के खिलाफ वोट करने का निर्देश देगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के महासचिव और असम के पार्टी प्रभारी हरीश रावत ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करेगी। इसके लिए पार्टी अपने राज्यसभा सदस्यों के लिए व्हिप जारी करेगी। रावत का कहना है कि इस मसले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद से चर्चा हो चुकी है। रावत ने कहा कि असम और पूर्वोत्तर को लेकर पार्टी हमेशा गंभीर रही है।
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हुए असम गण परिषद ने कुछ दिन पहले एनडीए से नाता तोड़ लिया था। इस बिल का असम समेत पूर्वोत्तर के दूसरे राज्यों में विरोध हो रहा है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आकर भारत में रह रहे हिंदू, ईसाई, जैन, पारसी और बौद्ध समुदाय के लोगों को 12 साल के बजाय 6 साल में बिना वैध दस्तावेज भारत की नागरिकता देने का प्रावधान इस बिल में है।
विज्ञापन