फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will hold press conferences in twenty states simultaneously about Agneepath

Agneepath Scheme: अग्निपथ पर कांग्रेस एक साथ बीस राज्यों में आज रखेगी अपनी बात, ये नेता होंगे शामिल

Sun, 26 Jun 2022 02:55 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 26 Jun 2022 02:55 AM IST
सार

दिल्ली में सांसद शक्ति सिंह गोहिल, राजस्थान के जयपुर में सांसद दीपेंद्र हुड्डा, गुजरात के अहमदाबाद में अलका लांबा मीडिया के माध्यम से पार्टी का पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
Congress will hold press conferences in twenty states simultaneously about Agneepath
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस देश के बीस राज्यों में एक साथ अपनी बात रखेगी। ‘अग्निपथ की बात, युवाओं से विश्वासघात’ पर रविवार को पार्टी नेता प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसके लिए पार्टी ने उन चेहरों को आगे किया है जो आक्रामक ढंग से पार्टी का पक्ष रखते है और बदली व्यवस्था में महत्व मिला है।

विज्ञापन


ये नेता रखेंगे पक्ष
हिमाचल प्रदेश के शिमला में आलोक शर्मा, उत्तराखंड के देहरादून में मानवेंद्र सिंह, चंडीगढ़ में सांसद रंजीत रंजन, दिल्ली में सांसद शक्ति सिंह गोहिल, राजस्थान के जयपुर में सांसद दीपेंद्र हुड्डा, गुजरात के अहमदाबाद में अलका लांबा, महाराष्ट्र के मुंबई में सुप्रिया श्रीनेत, कर्नाटक के बेंगलुरु में एमएम पल्लम राजू, तमिलनाडु के चेन्नई में सांसद गौरव गोगोई, तेलंगाना के हैदराबाद में सांसद नासिर हुसैन पार्टी का पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन


साथ ही मध्यप्रदेश के भोपाल में अखिलेश प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ के रायपुर से शोभा ओझा, ओडिशा के भुवनेश्वर से सचिन सावंत, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पवन खेड़ा, असम के गुवाहाटी में डा.अजय कुमार, बिहार के पटना में कन्हैया कुमार, झारखंड के रांची में अंशुल अविजित, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अजय माकन, जम्मू में कैप्टन अजय यादव और पंजाब के जालंधर में आनंद माधव मीडिया के माध्यम से पार्टी का पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed