फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will form a fact-finding committee for poll loss in Haryana Polls Results 2024 Know all

Haryana Polls: हरियाणा की हार पर कांग्रेस में मंथन, फैक्ट फाइडिंग कमेटी गठित करने का किया फैसला

Thu, 10 Oct 2024 02:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Oct 2024 02:39 PM IST
सार

बैठक के बाद माकन ने कहा कि इस बैठक में हरियाणा के चुनाव नतीजों की समीक्षा की गई। आप लोग भी इस बात को मानते होंगे कि नतीजे अप्रत्याशित थे। एग्जिट पोल और असल नतीजों में जमीन और आसमान का फर्क था। अलग अलग कारण क्या हो सकते हैं, इस पर चर्चा की गई। आगे के कदमों की जानकारी बाद में दी जाएगी।

विज्ञापन
Congress will form a fact-finding committee for poll loss in Haryana Polls Results 2024 Know all
राहुल गांधी और खरगे। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों पर गुरुवार को मंथन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वरिष्ठ पर्यवेक्षकों और प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान चुनाव में हार के लिए कांग्रेस ने एक फैक्ट फाइडिंग कमेटी बनाने का फैसला किया।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष के आवास '10 राजाजी मार्ग' पर हुई इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, इस चुनाव में वरिष्ठ पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने वाले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कोषाध्यक्ष अजय माकन और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दो अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। प्रभारी दीपक बाबरिया बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।
विज्ञापन


'एग्जिट पोल और असल नतीजों में जमीन और आसमान का फर्क'
बैठक के बाद माकन ने कहा कि इस बैठक में हरियाणा के चुनाव नतीजों की समीक्षा की गई। आप लोग भी इस बात को मानते होंगे कि नतीजे अप्रत्याशित थे। एग्जिट पोल और असल नतीजों में जमीन और आसमान का फर्क था। अलग अलग कारण क्या हो सकते हैं, इस पर चर्चा की गई। आगे के कदमों की जानकारी बाद में दी जाएगी। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा के नहीं शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर माकन ने कहा कि जिनको बुलाया गया था, वो सभी आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग से की थी शिकायत
इससे पहले कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी शिकायतों के बारे में बुधवार को निर्वाचन आयोग को बताया था। पार्टी ने इनकी जांच की मांग की थी। मुख्य विपक्षी दल के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से कहा था कि उन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को जांच पूरी होने तक सील करके सुरक्षित रखा जाए, जिनको लेकर सवाल उठे हैं।


हरियाणा में ऐसे रहे नतीजे
इरअसल, हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 48 सीट पर जीत दर्ज की। पार्टी को 2019 में उसे 41 सीट मिली थी। इस बार कांग्रेस को 37 सीट पर संतोष करना पड़ा।ax

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed