फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We force Rahul to become party President, Kharge says

Congress: कांग्रेस में अब भी जारी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की कवायद, खड़गे बोले- हम उन्हें मजबूर करेंगे

Sat, 27 Aug 2022 01:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 27 Aug 2022 01:08 PM IST
सार

कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- जो भी नेता पार्टी का नेतृत्व करने का इच्छुक हो, उसकी देशभर में पहचान होनी चाहिए। ऐसे नेता का कश्मीर से कन्याकुमारी तक और बंगाल से गुजरात तक समर्थन होना चाहिए। उसकी अच्छी मान्यता होना चाहिए और पूरी पार्टी में स्वीकारोक्ति होना चाहिए। 

विज्ञापन
We force Rahul to become party President, Kharge says
मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी। - फोटो : Social Media

विस्तार

गुलाम नबी आजाद ने भले राहुल गांधी पर करारा निशाना साधा हो, लेकिन कांग्रेस में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की चाहत कम होने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि हम राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के लिए मनाएंगे, क्योंकि उनके अलावा पार्टी के किसी नेता की देशभर में स्वीकारोक्ति नहीं है। 

विज्ञापन


राज्यसभा में कांग्रेस नेता खड़गे ने जो भी नेता पार्टी का नेतृत्व करने का इच्छुक हो, उसकी देशभर में पहचान होनी चाहिए। ऐसे नेता का कश्मीर से कन्याकुमारी तक और बंगाल से गुजरात तक समर्थन होना चाहिए। उसकी अच्छी मान्यता होना चाहिए और पूरी पार्टी में स्वीकारोक्ति होना चाहिए। 
विज्ञापन


खड़गे ने याद दिलाया कि कांग्रेस के सारे वरिष्ठ नेताओं ने कैसे सोनिया गांधी को कैसे एकजुट होकर अध्यक्ष बनने के लिए मनाया था। नए अध्यक्ष के सवाल पर खड़गे ने कहा कि मुझे राहुल गांधी के अलावा कोई विकल्प बताइये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं?
इस सवाल कि राहुल गांधी पद संभालने के लिए तैयार नहीं हैं? खड़गे ने कहा कि उनसे अनुरोध किया जाएगा और उन्हें पार्टी की खातिर, देश की खातिर, आरएसएस-भाजपा से मिलकर लड़ने और देश को बनाए रखने के लिए कार्यभार संभालने के लिए कहा जाएगा। 

खड़गे ने पार्टी की आगामी 'भारत जोड़ो यात्रा' का भी जिक्र किया और कहा कि देश को जोड़ने के लिए राहुल गांधी की जरूरत है। पूर्व केंद्रीय मंत्री खड़गे ने कहा कि हम उनसे पूछेंगे, हम उन्हें मजबूर करेंगे और उनसे कांग्रेस अध्यक्ष संभालने का अनुरोध करेंगे। हम उनके पीछे खड़े हैं।  


सीडब्ल्यूसी की रविवार को वर्चुअल बैठक
उधर, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की रविवार को एक वर्चुअल बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी। पार्टी के कई नेता राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। हालांकि, राहुल के फिर अध्यक्ष बनने को लेकर अनिश्चितता और सस्पेंस बरकरार है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी अपने रुख पर कायम हैं कि वे दोबारा पार्टी अध्यक्ष नहीं बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed