फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress want to come back in up by social engineering of indira gandhi

यूपी में वापसी के लिए कांग्रेस को अब इंदिरा गांधी का सहारा, अपना रही उनका ये फॉर्मूला

Fri, 17 Jun 2016 09:14 AM IST
शादाब रिजवी/अमर उजाला, नई दिल्ली
शादाब रिजवी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
congress want to come back in up by social engineering of indira gandhi
इंदिरा गांधी

कांग्रेस इंदिरा गांधी  की सोशल इंजीनियरिंग से एक बार फिर सत्ता में वापसी चाहती है। इसकी शुरूआत यूपी से करने का प्लान है। पार्टी हर एक वोटर के पास तक पहुंचने  के लिए हर घर दस्तक अभियान शुरू करने पर विचार कर रही है। इसके लिए पार्टी  की कोशिश है कि पहले  ब्राह्मण, मुस्लिम और दलितों को एक साथ खड़े करने की रणनीति पर काम किया जाए।

विज्ञापन


कांग्रेस लगातार सत्ता से दूर हो रही है। यूपी से करीब 28 साल से,  उसके बाद केंद्र और बाद में कई राज्यों से सत्ता से बेदखल हो चुकी पार्टी के सामने अब करो या मरो की स्थिति है। भाजपा के कांग्रेसमुक्त अभियान को रोकने के लिए अगले साल होने वाले पांच राज्य  उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन  की दरकार है। यूपी में सत्ता के करीब आने,  उत्तराखंड  में सरकार को बरकरार रखने, पंजाब और गोवा में  फिर से सरकार बनाने  का दबाव होगा।
विज्ञापन


पार्टी चाहती हैं कि पूर्व  प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सोच और रणनीति के तहत आगे बढ़ा जाए। खासकर यूपी में कभी कांग्रेस की मजबूती का आधार रहे  ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम को एक मंच पर लाने की कवायद पार्टी की है। पार्टी  का मानना कि अगर ये तीनों पार्टी  से कुछ हद तक जुड़ जाए तब पिछड़े वर्ग का बड़ा हिस्सा भी समर्थन  में  खड़ा हो सकता है। कांग्रेस  की सोच है कि यूपी में पार्टी  मजबूत होने पर पूरे देश में इसका संदेश जाएगा। छोटे राज्यों में  इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के रणनीतिकार अब देश खासकर प्रदेश में  हर घर दस्तक अभियान शुरू करने की रणनीति बना रहे हैं। पार्टी  सूत्रों के मुताबिक इसके लिए  पार्टी  की बूथ कमेटी ज्यादा प्रभावी साबित होगी। हर बूथ पर दस यूथ की एक कमेटी, ब्लाक, शहर और जिला कमेटी की देखरेख में इस अभियान को चलाएंगे। पार्टी  का मानना है कि अगर यूपी में  समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज इस बहाने  खड़ी की  गई तब देश के बाकी राज्यों में  ताकत मिलना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed