राहुल ने फिर ली चुटकी, कहा - मोदी जी के GST का मतलब 'ये कमाई मुझे दे दे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल ने मंगलवार को ट्वीट कर कांग्रेस के जीएसटी को जेनुइन सिंपल टैक्स बताया वहीं मोदी जी के जीएसटी का मतलब गब्बर सिंह टैक्स यानी ये कमाई मुझे दे दे लिखा है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस सरकार का मकसद टैक्स सिस्टम को जेनुइन सिंपल टैक्स बनाना था वहीं मोदी सरकार टैक्स रिफॉर्म कर आम जनता के पैसे को हड़प लेने में जुटी है।
सोमवार को गुजरात के दिग्गज ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर कांग्रेस में शामिल हो गए। अल्पेश ने नवसर्जन जनादेश रैली का आयोजन कर कांग्रेस का दामन थामा जिसमें शामिल होने के बाद राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार का काम रोजगार देना होता है लेकिन गुजरात के युवा पूरे राज्य में आंदोलन कर रहे हैं। गुजरात में सिर्फ 5-6 उद्योगपतियों के इर्द-गिर्द ही सरकार घूम रही है, 22 साल से गुजरात में जनता की सरकार नहीं है।
पढ़ें: गुजरात: अल्पेश ठाकोर कांग्रेस में शामिल, राहुल ने GST को बताया 'गब्बर सिंह टैक्स'
राहुल ने कहा कि मोदी जी मेक इन इंडिया की बात करते हैं, गुजरात में 30 लाख युवा बेरोजगार हैं। देश में प्रतिदिन 30 हजार युवा रोजगार के लिए निकलते हैं।
Congress GST= Genuine Simple Tax
— Office of RG (@OfficeOfRG) October 24, 2017
Modi ji's GST= Gabbar Singh Tax =''ये कमाई मुझे दे दे"