{"_id":"5a9190c24f1c1bfe7e8b7737","slug":"congress-spokesperson-manish-tewari-said-by-grand-alliance-we-will-beat-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता मनीष तिवारी बोले- अपने दम पर BJP को नहीं हरा सकते, महागठबंधन की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी बोले- अपने दम पर BJP को नहीं हरा सकते, महागठबंधन की जरूरत
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 24 Feb 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
मनीष तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस को लगता है कि आगामी लोकसभा चुनाव बिना समविचारी दलों के गठबंधन के अकेले कांग्रेस अपने दम पर भाजपा को नहीं हरा सकती। इसलिए कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने महागठबंधन की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि देश में ‘अघोषित आपातकाल’ से भी बदतर स्थिति है। मनीष तिवारी ने एक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर यह बात कही।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस तरह के प्रयासों का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सही सोच वाले लोगों के समर्थन के बिना अकेले लड़ नहीं सकती।
विज्ञापन
हालांकि मनीष तिवारी ने यह भी कहा कि चुनावी कारणों की वजह से महागठबंधन की आवश्यकता नहीं है, बल्कि भारत के संस्थापक दृष्टि को बचाने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें मौजूदा स्थिति को बदलने के लिए 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना होगा।
विज्ञापन