फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress spent 820 crores in Lok Sabha elections

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने खर्च किए 820 करोड़ रुपये

Sat, 09 Nov 2019 05:00 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 09 Nov 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Congress spent 820 crores in Lok Sabha elections
कांग्रेस संकेत - फोटो : social media

कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनावोें व पांच राज्यों (आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और सिक्किम) में चुनाव प्रचार के दौरान 820.9 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए। जबकि इस दौरान उसने 856.2 करोड़ रुपये जमा किए थे। यह जानकारी कांग्रेस ने चुनाव आयोग को दी है। मालूम हो कि पिछले 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने 516 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

विज्ञापन


भाजपा ने अभी तक अपना चुनावी खर्च जमा नहीं कराया है। जबकि 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने अपने चुनावी अभियान में 714 करोड़ रुपये खर्च किए थे। आयोग के सूत्रों की माने तो भाजपा का चुनावी खर्च पिछली बार से ज्यादा हो सकता है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 और 5 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस ने 2014 के मुकाबले 300 करोड़ रुपये अधिक खर्च करके भी उसे सिर्फ 8 लोकसभा सीटों का फायदा हुआ। देश की सबसे पुरानी पार्टी को नेता विपक्ष की सीट भी हासिल न हो सकी क्योंकि वह इसके लिए संख्याबल के हिसाब से तीन सांसदों की कमी के कारण पीछे रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग को दिए गए दस्तावेजों के मुताबिक इन चुनावों कांग्रेस ने अपने प्रचार के  लिए 626.3 करोड़ रुपये और 194 करोड़ रुपये की राशि अपने उम्मीदवारों पर खर्च की। वहीं दूसरी ओर भाजपा की बात करें तो एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा को करीब 916 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त हुआ था जो कि सबसे ज्यादा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed