{"_id":"606add9d84823768c70a2e4a","slug":"congress-slams-union-home-minister-amit-shah-over-the-naxalite-attack-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप: जब सीआरपीएफ के जवान शहीद हो रहे थे, उस वक्त गृह मंत्री शाह रोड शो कर रहे थे- कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरोप: जब सीआरपीएफ के जवान शहीद हो रहे थे, उस वक्त गृह मंत्री शाह रोड शो कर रहे थे- कांग्रेस
Mon, 05 Apr 2021 03:21 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 05 Apr 2021 03:21 PM IST
सार
- कांग्रेस ने नक्सली हमले को लेकर गृह मंत्री पर निशाना साधा
- रणदीप सुरजेवाला ने कहा- घटना के 24 घंटे बाद तक नहीं आई गृह मंत्री की कोई प्रतिक्रिया
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले को लेकर सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जब सीआरपीएफ के जवान शहीद हो रहे थे, उस वक्त शाह तमिलनाडु एवं केरल में रोड शो कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के 24 घंटे बाद तक गृह मंत्री की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
विज्ञापन
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह सवाल भी किया कि क्या ऐसे गृह मंत्री को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार है? गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 22 जवान शहीद हो गए। इसके अलावा 31 अन्य जवान घायल भी हुए।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘जब से अमित शाह गृह मंत्री बने हैं तब से देश में 5 हजार 213 नक्सली घटनाएं हुई हैं। इनमें 1 हजार 416 लोगों की मौत हुई जिनमें हमारे वीर जवान भी शामिल हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का हमला होने के 24 घंटे बाद तक देश के गृह मंत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जब हमारे जवान नक्सलियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो रहे थे तब शाह तमिलनाडु में रोड शो और केरल में जनसभा कर रहे थे।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘नक्सलवाद से निपटना सीधे गृह मंत्री की जिम्मेदारी है। एक गृह मंत्री (शिवराज पाटिल) ने सिर्फ कपड़े बदल लिए थे तो पत्रकारों ने उनका इस्तीफा मांग लिया। एक गृह मंत्री ऐसे हैं जो हमला होने के 24 घंटे बाद तक रोड शो और रैलियां करते रहे।’ सुरजेवाला ने यह भी कहा, ‘नक्सलवाद के खिलाफ भारत सरकार जो भी कदम उठाएगी, कांग्रेस पार्टी उसका समर्थन करेगी। हम हमेशा अपने जवानों के साथ खड़े रहेंगे।