फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   congress slams NDA govt over setting ablaze of dalits houses in Bihar's Nawada

Bihar: नवादा में 20 से ज्यादा घर जलाने जाने को लेकर सियासत, कांग्रेस ने NDA को घेरा, कहा- यह 'जंगलराज' का सबूत

Thu, 19 Sep 2024 11:11 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 19 Sep 2024 11:11 AM IST
सार

बिहार के नवादा में दलितों के 20 से अधिक घर जलाए जाने को लेकर विपक्ष ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, बिहार के नवादा में महादलित टोला पर दबंगों का आतंक एनडीए की डबल इंजन सरकार के जंगलराज का एक और प्रमाण है। 

विज्ञापन
congress slams NDA govt over setting ablaze of dalits houses in Bihar's Nawada
नवादा अग्निकांड पर सियासत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार के नवादा में दलित बस्ती में घरों को जलाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राज्य के कांग्रेस समेत प्रमुख विपक्षी दलों ने नीतीश सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। कांग्रेस ने गुरुवार को   बिहार की एनडीए सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह राज्य में फैले "जंगल राज" का एक और सबूत है। जो दलितों और वंचितों के प्रति सरकार की "पूर्ण उदासीनता" को दिखाता है।
विज्ञापन


कांग्रेस के नेता इस दलित बस्ती में 80 से अधिक घरों में आग लगाने की बात कह रहे हैं। वहीं इस मामले में नवादा पुलिस का कहना है कि,  जिले के  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ननौरा के पास स्थित कृष्णा नगर दलित बस्ती में 21 घरों में आग लगाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बुधवार शाम हुई इस आगजनी की घटना के पीछे भूमि विवाद हो सकता है।
विज्ञापन

 
खड़गे के निशाने पर आए नीतीश और मोदी 

पुलिस का कहना है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दस लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा कि, बिहार के नवादा में महादलित टोला पर दबंगों का आतंक एनडीए की डबल इंजन सरकार के जंगलराज का एक और प्रमाण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खड़गे ने आगे लिखा कि, बेहद निंदनीय है कि करीब 100 दलित घरों में आग लगाई गई, गोलीबारी की गई और रात के अँधेरे में ग़रीब परिवारों का सब कुछ छीन लिया गया। भाजपा और उसके सहयोगी दलों की दलितों-वंचितों के प्रति घोर उदासीनता, आपराधिक उपेक्षा व असामाजिक तत्वों को बढ़ावा अब चरम पर है। प्रधानमंत्री मोदी जी हमेशा की तरह मौन हैं, नीतीश जी सत्ता के लोभ में बेफिक्र हैं और एनडीए की सहयोगी पार्टियों के मुँह में दही जम गया है।

प्रियंका ने घटना को बताया- खौफनाक
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस घटना पर रोष जताते हुए एक्स पर लिखा कि, नवादा, बिहार में महादलितों के 80 से ज्यादा घरों को जला देने की घटना बेहद खौफनाक और निंदनीय है। दर्जनों राउंड फायरिंग करते हुए इतने बड़े पैमाने पर आतंक मचाकर लोगों को बेघर कर देना यह दिखाता है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आम ग्रामीण-गरीब असुरक्षा और खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। मेरी राज्य सरकार से मांग है कि ऐसा अन्याय करने वाले दबंगों पर सख्त कार्रवाई हो और सभी पीड़ितों का समुचित पुनर्वास किया जाए।


 इस पूरे घटनाक्रम पर अब कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, नवादा में महादलितों का पूरा टोला जला देना, 80 से ज़्यादा परिवारों के घरों को नष्ट कर देना बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर उजागर कर रहा है। अपना घर-संपत्ति खो चुके इन दलित परिवारों की चीत्कार और भयंकर गोलीबारी की गूंज से वंचित समाज में मचा आतंक भी बिहार की सोई हुई सरकार को जगाने में कामयाब नहीं हो पाए। भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के नेतृत्व में ऐसे अराजक तत्व शरण पाते हैं - भारत के बहुजनों को डराते हैं, दबाते हैं, ताकि वो अपने सामाजिक और संवैधानिक अधिकार भी न मांग पाएं। और, प्रधानमंत्री का मौन इस बड़े षड़यंत्र पर स्वीकृति की मोहर है। बिहार सरकार और राज्य पुलिस को इस शर्मनाक अपराध के सभी दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई कर, और पीड़ित परिवारों का पुनर्वास करा कर उन्हें पूर्ण न्याय दिलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed