{"_id":"6151d5b09b62540e5702300f","slug":"congress-slammed-centre-over-farmers-protest-charges-on-amazon-and-pm-modi-visit-to-central-vista-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े मुद्दे: किसान आंदोलन, अमेजन पर आरोप और सेंट्रल विस्टा को लेकर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बड़े मुद्दे: किसान आंदोलन, अमेजन पर आरोप और सेंट्रल विस्टा को लेकर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा
Mon, 27 Sep 2021 08:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 27 Sep 2021 08:01 PM IST
सार
देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शन कर रहे किसानों से बात करने के लिए कहा तो अमेजन के खिलाफ आरोपों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा को निशाने पर लिया। इसके साथ ही कांग्रेस ने रविवार की रात हुए प्रधानमंत्री मोदी के नए संसद भवन के निर्माण स्थल के दौरे को विचारहीन और असंवेदनशील रुख करार दिया।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लंबे समय से जारी है। इसे लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वह आंदोलनकारी किसानों से बातचीत करें और उनकी जायज समस्याओं को सुनकर समाधान करें।
विज्ञापन
इसके साथ ही पार्टी ने आरोप लगाया कि किसानों की समस्याएं सुनने के स्थान पर सरकार उन्हें देश का दुश्मन साबित करने की कोशिश कर रही है और इसीलिए देश के किसान सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का समर्थन करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है, लेकिन सरकार को यह पसंद नहीं है, इसीलिए आज भारत बंद है।
विज्ञापन
अमेजन के खिलाफ आरोप गंभीर, संघ की अब कोई नहीं सुनता
वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साप्ताहिक पांचजन्य में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को ईस्ट इंडिया कंपनी 2.0 बताने पर कांग्रेस ने कहा कि संघ जो भी कह रहा है वह अप्रासंगिक है। यह राष्ट्र हित में कुछ भी नहीं कहता बल्कि भाजपा के हित में कहता है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि फिर भी, अमेजन के खिलाफ आरोप गंभीर हैं, इन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
खेड़ा ने कहा, दिग्गज अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के खिलाफ आरोप गंभीर हैं और इस मामले पर सबके ध्यान देने की जरूरत है। संघ की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि अब संघ की बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता क्योंकि वह राष्ट्र हित की भाषा नहीं बोलते, वह भाजपा के हित के लिए बात करते हैं। खेड़ा ने दावा किया कि अमेजन भारतीय बाजार पर एकाधिकार चाहता है।
प्रधानमंत्री का सेंट्रल विस्टा दौरा असंवेदनशील और विचारहीन
वहीं, रविवार रात को प्रधानमंत्री के नए संसद भवन 'सेंट्रल विस्टा' के निर्माण स्थल पर औचक दौरे को लेकर पवन खेड़ा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री का विचारहीन और असंवेदनशील रुख था। उन्होंने यह भी कहा कि सेंट्रल विस्टा परियोजना के समय पर सवाल हैं क्योंकि दूसरी लहर में कई लोगों की जान चली जाने के बाद देश अभी भी कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से उबर रहा है।
खेड़ा ने कहा, 'अगर उन्होंने किसी अस्पताल का दौरा किया होता तो हम भी उनका समर्थन करते। मैं माफी चाहता हूं लेकिन हम ऐसे विचारहीन और संवेदनशील रुख का समर्थन नहीं क सकते हैं।' उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री किसी निर्माणाधीन अस्पताल या ऑक्सीजन प्लांट का दौरा करने गए हैं? देश अभी भी उस पीड़ा व दुख से उबर रहा है जिससे हमें गुजरना पड़ा है।