{"_id":"692bca68fdfad0f1310db3bd","slug":"congress-shashi-tharoor-on-imran-khan-health-rumours-says-pakistan-government-silence-is-bad-shehbaz-sharif-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: 'पाकिस्तान सरकार की चुप्पी...', इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों पर बोले शशि थरूर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pakistan: 'पाकिस्तान सरकार की चुप्पी...', इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों पर बोले शशि थरूर
Sun, 30 Nov 2025 10:09 AM IST
देवेश त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sun, 30 Nov 2025 10:09 AM IST
सार
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहों पर कहा कि मुझे लगता है कि किसी दूसरे देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करना हमारे लिए उचित नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि थरूर, पीटीआई चीफ इमरान खान
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर अटकलों का दौर जारी है। उनके परिवार की ओर से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनके परिवार ने इरफान खान से मुलाकात न करने दिए जाने पर शक जताया है। इस मामले पर अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर की प्रतिक्रिया सामने आई है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहों पर कहा कि मुझे लगता है कि किसी दूसरे देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करना हमारे लिए उचित नहीं है।
विज्ञापन
शशि थरूर ने आगे कहा कि यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है कि इस मामले पर इतनी चुप्पी है। उन्होंने कहा, 'कई लोग दावा कर रहे हैं कि इससे भी बुरा हुआ है। लेकिन पाकिस्तान सरकार और अधिकारियों ने कुछ नहीं कहा है। यह चुप्पी बुरी है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'आपने उनके बेटे का संदेश देखा होगा, जिसमें कहा गया था कि वह अपने पिता के जीवित होने का सबूत चाहता है। जाहिर है, अभी तक किसी ने भी उनके पिता के जीवित होने का कोई सबूत नहीं दिया है।' उन्होंने इसे चिंता का विषय बताते हुए साफ किया, 'मैं केवल भारत के एक सामान्य नागरिक के रूप में बोल रहा हूं, यह हमारी विदेश नीति का मामला नहीं है।'
उन्होंने कहा, 'यह पाकिस्तान का आंतरिक मामला है। लेकिन एक इंसान दांव पर लगा है। क्रिकेट प्रशंसक और अन्य लोग हैं जो जानना चाहेंगे कि उनके साथ क्या हुआ? आप किसी को जेल में डालकर उसे गायब नहीं कर सकते। इसलिए, अगर कुछ हुआ है, तो मेरे विचार से, अधिकारियों को इस पर सफाई देनी चाहिए।'
लंबे समय से पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को उनके परिवार से मिलने नहीं दिया गया है। इसकी वजह से उनके परिवार ने इमरान को लेकर चिंता जताई है। परिवार का कहना है कि हमें उनके जिंदा होने का कोई सबूत नहीं दिया गया है। हालांकि, पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने कहा है कि इमरान खान को जेल में पांच सितारा सुविधाएं मिल रही हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन