फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress shares video of MP Rahul Priyanka Gandhi Mallikarjun Kharge when they were allegedly stopped by BJP

Rahul Gandhi: 'BJP सांसदों ने हमारे नेताओं को संसद में जाने से रोका', कांग्रेस का पलटवार; राहुल ने कही यह बात

Thu, 19 Dec 2024 12:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 19 Dec 2024 12:11 PM IST
सार

कांग्रेस ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि यह सब गृह मंत्री अमित शाह को बचाने के लिए रची गई साजिश है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने गुंडागर्दी की और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। भाजपा सांसदों ने राहुल के साथ भी दुर्व्यवहार किया।

विज्ञापन
Congress shares video of MP Rahul Priyanka Gandhi Mallikarjun Kharge when they were allegedly stopped by BJP
Priyanka Gandhi - फोटो : PTI

विस्तार

संसद भवन परिसर में भाजपा सांसदों से धक्कामुक्की करने के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी प्रमुख और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो साझा किया। इसमें दिखाया गया कि संसद में प्रवेश करते समय सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के सांसदों की ओर से कथित तौर पर कांग्रेस सांसदों को रोका जा रहा है। पार्टी ने कहा कि यह सरासर गुंडागर्दी है। यह लोकतंत्र के मंदिर में भाजपा की तानाशाही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
 
इस बीच लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था तो भाजपा सासंद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे। मुझे धमका रहे थे, तो यह हुआ है। यह संसद का प्रवेश द्वार है और हमारा अंदर जाने का अधिकार है। मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं।

कांग्रेस का क्या आरोप?
कांग्रेस ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि यह सब गृह मंत्री अमित शाह को बचाने के लिए रची गई साजिश है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने गुंडागर्दी की और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। भाजपा सांसदों ने राहुल के साथ भी दुर्व्यवहार किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल आंबेडकर की तस्वीर लेकर और 'जय भीम' के नारे लगाते हुए संसद में जा रहे थे। उन्हें संसद में जाने से किसने रोका? हम कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन किसी को नहीं रोका।

Congress shares video of MP Rahul Priyanka Gandhi Mallikarjun Kharge when they were allegedly stopped by BJP
Rahul Gandhi - फोटो : PTI

इससे पहले अक्सर सफेद रंग की टी-शर्ट पहनने वाले राहुल गांधी गुरुवार को नीले रंग की टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि संविधान और बाबासाहेब की स्मृति का अपमान हुआ है। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की, जिसके कारण उसके सांसद प्रताप सारंगी गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई।

Congress shares video of MP Rahul Priyanka Gandhi Mallikarjun Kharge when they were allegedly stopped by BJP
BJP - फोटो : PTI

क्या है मामला?
दरअसल, कांग्रेस और विपक्षी दलों ने बाबासाहेब आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया तो भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने मुख्य विपक्षी दल पर संविधान निर्माता के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। इस बीच सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच कथित तौर धक्का-मुक्की भी हुई।

निशिकांत दुबे का आरोप, राहुल का जवाब
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी मारपीट करने के लिए बीच में घुसे थे। उनका व्यवहार मानो गुंडे का व्यवहार था, यह देश गुंडे को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने हमारे एक बुजुर्ग सांसद को धक्का देकर गिरा दिया। इस पर राहुल ने कहा कि मैं अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। भाजपा के सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे, मुझे धमका रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed