{"_id":"5f3eebd18ebc3e3caf682013","slug":"congress-senior-p-chidambaram-accused-bjp-government-is-saving-from-investigation-of-pm-cares-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम ने केंद्र पर लगाया आरोप, कहा- पीएम केयर्स फंड को जांच से बचा रही है सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिदंबरम ने केंद्र पर लगाया आरोप, कहा- पीएम केयर्स फंड को जांच से बचा रही है सरकार
Fri, 21 Aug 2020 03:02 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:02 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य पी चिदंबरम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पीएम केयर्स फंड को जांच से बचा रही है। पूर्व वित्तमंत्री ने इस फंड के बनाए जाने पर भी सवाल खड़े किए। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, यह स्पष्ट है कि भाजपा सरकार जानबूझकर पीएम-केयर्स फंड को छानबीन से बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को चिदंबरम ने कहा था कि पीएम केयर्स फंड से जुड़ा सुप्रीम कोर्ट का फैसला इसके वैधानिक पहलू को लेकर था और शीर्ष अदालत को कोष से जुड़ी पारदर्शिता एवं प्रबंधन जैसे पहलुओं पर निर्णय देने का अवसर नहीं मिला।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को कोविड-19 से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में मिली दान की राशि को राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष (एनडीआरएफ) में स्थानांतरित करने का निर्देश देने से मंगलवार को इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सिलसिलेवार ट्वीट्स में चिदंबरम ने पूछा, क्या केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए इस फंड का सुझाव कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने दिया? अगर नहीं तो किसने इसे बनाया और किस हैसियत से? उन्होंने आगे पूछा कि अगर केंद्र सरकार ने फंड नहीं बनाया तो प्रधानमंत्री और तीन मंत्री इसके ट्रस्टी क्यों हैं? उन्हें ट्रस्टी किसने नियुक्त किया?