फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress says PM giving same speech for seven years nothing implemented on ground

विपक्ष का तंज : पीएम के संबोधन पर कांग्रेस ने साधा निशाना, नेता बोले- सात साल से देश सुन रहा एक ही भाषण

Sun, 15 Aug 2021 03:17 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 15 Aug 2021 03:17 PM IST
सार

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास और  'सबका प्रयास' का नारा दिया। पीएम के इस नारे पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के कई नेताओं ने कहा कि देश सात सालों से एक ही भाषण सुन रहा है। इस दौरान कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने पीएम के नारे में एक शब्द जोड़ दिया। जयराम ने कहा "सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास और इनका बकवास।" 

विज्ञापन
Congress says PM giving same speech for seven years nothing implemented on ground
जयराम रमेश, नेता, कांग्रेस - फोटो : self

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आठवीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन के साथ अपनी बात शुरू की। इस दौरान उन्होंने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास और   'सबका प्रयास' का नया नारा दिया। वहीं, विपक्ष ने पीएम मोदी के भाषण को बकवास बताया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनके भाषण में कुछ भी नया नहीं है। इस दौरान कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने तंज कसा।  जयराम रमेश ने कहा, "सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास और इनका बकवास"

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश सात साल से प्रधानमंत्री के 'एक ही भाषण' को सुन रहा है, लेकिन छोटे किसानों सहित किसी भी पीड़ित वर्ग के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। खड़गे ने कहा, "वह नई योजनाओं की घोषणा करते हैं,  लेकिन इन्हें कभी लागू नहीं किया जाता है या जमीन पर देखा नहीं जाता है। वह बहुत कुछ कहते हैं, लेकिन उनका पालन कभी नहीं करते हैं। और अब, तीन नए कृषि कानूनों को लाकर, उन्होंने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस की आलोचना से देश प्रगति नहीं करेगा- खड़गे
खड़गे ने प्रधानमंत्री द्वारा छोटे किसानों और विकास के मुद्दों पर पिछली सरकारों पर निशाना साधने के लिए भी आपत्ति जताई और कहा कि लाल किले की प्राचीर से कांग्रेस की बार-बार आलोचना करने से देश प्रगति नहीं करेगा। दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खड़गे ने कहा, "कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान किसानों के लिए सिंचाई प्रणाली उपलब्ध कराने जैसे बहुत सारे काम किए हैं। मनमोहन सिंह  और सोनिया गांधी ने यूपीए के सत्ता में रहने पर किसानों का कर्ज माफ किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


 जयराम रमेश ने पीएम पर कसा तंज
75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया मंत्र दिया। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास में अब 'सबका प्रयास' शब्द जोड़ दिया। इस पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने तंज कसा।  जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, "सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास और इनका बकवास।"




सुरजेवाला ने भी पीएम पर साधा निशाना
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा को लेकर प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दो साल पहले भी ऐसा ही था।  सुरजेवाला  ने 2019 में प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस भाषण की खबर को शेयर करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा, '15 अगस्त, 2019 को दो साल हो गए हैं। कम से कम 100 लाख करोड़ का आंकड़ा बदला जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed