फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress says Indian Rupee in ICU under Narendra Modi government PM can not hide realities forever news in Hindi

कांग्रेस ने कहा: मोदी सरकार में रुपया आईसीयू में पहुंच गया, सच्चाई हमेशा के लिए नहीं छिपा सकते प्रधानमंत्री

Mon, 09 May 2022 08:36 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 09 May 2022 08:36 PM IST
सार

डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है और कहा है कि मोदी सरकार में रुपया आईसीयू में पहुंच गया है।

विज्ञापन
Congress says Indian Rupee in ICU under Narendra Modi government PM can not hide realities forever news in Hindi
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय रुपये की कीमत अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर पहुंचने के बाद कांग्रेस ने सोमवार को मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि भारतीय मुद्रा इस समय 'आईसीयू' में है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री देश की आर्थिक और सामाजिक सच्चाइयों को हमेशा के लिए नहीं छिपा सकते। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर भी पीएम मोदी को घेरा।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी को याद दिलाया कि किस तरह वह रुपये की कीमत में गिरावट पर अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह की आलोचना किया करते थे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गिरता रुपया निर्यात को बढ़ाने के लिए अच्छा है अगर निर्यातकों को पूंजी के स्वरूप में सहयोग मिल सके। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री को आर्थिक संकट का संज्ञान लेना चाहिए और पीआर के रूप में भटकाव की पेशकश करने के स्थान पर समाधान उपलब्ध कराने की ओर काम करना चाहिए। दूसरी ओर, कांग्रेस महासचिव और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय रुपया अब एक डॉलर के मुकाबले 77.41 रुपये पर पहुंच गया है, ऐसा पिछले 75 साल में कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने एक ट्वीट में कहा, 'मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान भारतीय रुपया आईसीयू में है। मोदी सरकार के तहत भारतीय रुपया भाजपा के 'मार्गदर्शक मंडल' की आयु को पार कर गया है। मोदी सरकार के तहत भारतीय रुपये प्रधानमंत्री की आयु से भी अधिक गिर गया है और इसका कारण क्या है।'

मार्गदर्शक मंडल भाजपा के अति वरिष्ठ नागरिकों का एक समूह है जिसमें पूर्व पार्टी अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी शामिल हैं। इसका गठन मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पार्टी को निर्देशन देने के लिए किया गया था। आडवाणी और जोशी को इसमें रखने को नए पार्टी नेतृत्व की ओर से इन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया से बाहर रखने की कोशिश के तौर पर देखा गया था।


'सीएम मोदी इसे राष्ट्र विरोधी बताते, पीएम मोदी मौन हैं'
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी एक ट्वीट में कहा, 'डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है। सीएम मोदी सरकार की आलोचना करते और इसे राष्ट्रविरोधी बताते। पीएम मोदी मौन हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed